google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड काल में समाज सेवा बनी लोगों के लिए मिसाल

समाजसेवियों का पुलिस थाना में किया गया सम्मान

एसडीओपी और थाना प्रभारी के पहल की हो रही है सराहना

एंकर- महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस थाने में कोरोना कॉल में बेहतरीन कार्य करने वाले समाजसेवी स्वास्थ्य कर्मी कोटवार एवं सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सरायपाली नगर अध्यक्ष अमृत पटेल मैं थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे जबकि सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक के पहल पर समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने और कोविड-19 लोगों की सेवा करने वाले लोगों को सम्मान दिया गया। हम आपको बता दें कि इस दौरान माटी के लाल सेवा समिति रक्तदान सेवा समिति ग्राम सुरक्षा समिति कोटवार एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों को विशेष तौर पर शाल और श्रीफल देकर स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान दिया गया। गौरतलब है कि कोविड-19 में लॉकडाउन अवधि में अनेक समाजसेवी संगठनों तथा नागरिकों ने समाज सेवा की भावना की मिसाल पेश की थी और और लोगों का खुला सहयोग भी किया था ऐसे लोगों को चिन्हित कर सरायपाली पुलिस की ओर से सम्मानित किए जाने की नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *