google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समाज के विकास के लिए महिलाओं आगे आना होगा – श्रीमती भेंड़िया

महिला एवं बाल विकास मंत्री मरार समाज के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हुईं शामिल
सम्मेलन में 200 विवाह योग्य युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय

रायपुर 04 जनवरी 2022

रायपुर

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सोमवार को रायपुर के महामायी पारा में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण और विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुईं। भारत की पहली महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजुबाला पटेल ने की।
मुख्य अतिथि श्रीमती भंेड़िया ने समाज सुधारक और मराठी कवियत्री श्रीमती सावित्री बाई फूले के महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किये गये अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि श्रीमती फूले ने अपने पति जोतिबा फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। श्रीमती भेंड़िया ने समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने महिलाओं से आगे आने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *