google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विवादित टेंडर के कार्यो का कल मंत्री अनिला भेडिया के हाथों भूमिपूजन,इसी कार्यो को लेकर नगर के ठेकेदार ने फांसी लगाने की की थी कोशिश

विवादित टेंडर के कार्यो का बिना जांच टेंडर खुलने के महज 5 दिनों के अंदर ही मंत्री के हाथों भूमिपूजन कराने नगर पंचायत डौण्डी लोहारा आखिर क्यों इतनी सक्रियता दिखा रहा ?

क्या मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया को इस विवादित निविदा की पूरी सही जानकारी अधिकारियों ने बताई है कि आखिर क्यों नगर के एक ठेकेदार ने इसी कार्यो के गलत निविदा को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में फांसी लगाने की कोशिश की थी ?

विवादित निविदा क्रमांक 459 के कार्यो को इतनी जल्दबाजी में आखिर नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग मंत्री के हाथों क्यों भूमिपूजन करा रहे जबकि पूर्व में स्वीकृत भवन व पौनी पसारी योजना के कार्यो को आखिर क्यों छुपा रहे जबकि इनका भी निविदा सम्पन्न किया जा चुका है।

डौण्डी लोहारा cg24 आज़तक न्यूज :- डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के अंदर निर्माण कार्यो के लिए आहूत टेंडर प्रक्रिया में निकाय के अंदर गोलमाल व गड़बड़ी करने के आरोप व विवादित निविदा क्रमांक 459 के चार कार्यो का भूमिपूजन कल मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के हाथों किये जाने की खबर आ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के द्वारा सभी टेंडरों में गोलमाल करने व नियम विरुद्ध कार्य निष्पादन की खबरे सामने आ रहा है। बावजूद कल मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया इन्ही 4 कार्यो का भूमिपूजन करने वाली है।

सबसे बड़ी बात यह है कि जिन कार्यो का कल मंत्री अनिला भेडिया भूमिपूजन करने जा रही हैं ।इसी विवादित टेंडर क्रमांक 459 पर टेंडर में गड़बड़ी करने का खुला आरोप लगा है। वही इन्ही कार्यो को लेकर नगर के ठेकेदार महावीर तातेड़ ने टेंडर प्रक्रिया से नाराज होकर नगर पंचायत कार्यालय में फांसी लगाने की कोशिश भी की है। जो पूरे जिले में खबरो में छाया रहा है। बावजूद इस मामले की सही जांच करने व लगे आरोपो को संज्ञान में लिए निविदा खुलने के महज 5 दिनों के अंदर ही पूरी दस्तावेजी कार्यवाही कर भूमिपूजन कराना आखिर मामले में शक पैदा कर तो रहा है।

पूर्व सम्पन्न निविदा जैसे मंगल भवन,पौनी पसारी योजना जो कि लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत का है। जिसका बकायदा टेंडर भी किया जा चुका है। उसके भूमिपूजन को मंत्री के हाथों न कराकर विवादित टेंडर के कार्यो को मंत्री के हाथों भूमिपूजन कराने की आखिर इतनी जल्दबाजी नगर पंचायत के जिम्मेदार क्यों दिखा रहे यह तो सोचनीय विषय है।

मंत्री के हाथों भूमिपूजन कराकर निकाय कही गड़बड़ी पर पर्दा डालकर अपना उल्लू तो सीधा नही कर रहा जबकि मंत्री के निवास नगर पंचायत स्थान पर वह भी नगर के ही ठेकेदार के द्वारा मौत को गले लगाने की कोशिश व कार्यवाही पर कही गुपचुप तरिके से पर्दा डालने की कोशिश तो नही हो रहा खैर जो भी हो लेकिन मंत्री समर्थकों को इस मामले की सही जानकारी मंत्री महोदया को देनी चाहिए ताकि सही बातों से अवगत होकर व सही निर्णय ले सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *