google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

औराभांठा देवतराई मुख्यमार्ग के किनारे शव को दफनाने व धार्मिक रूपांतरण करने की शिकायत एसडीएम व पुलिस से की गई

विहिप जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा ,जिला सह संयोजक उमेश सेन ने एसडीएम व पुलिस प्रशासन को सौपा पत्र

cg24 आज़तक न्यूज

  • बालोद :- विहिप व बजरंग दल के नेताओ ने आज बालोद एसडीएम को पत्र सौप कर बालोद शहर के अंदर लगे हुए एक जमीन पर सड़क किनारे शव दफनाने व उसका धार्मिक रूपांतरण करने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत की व जांच उपरांत कार्यवाही की मांग की इस मामले पर विहिप नेताओ व बजरंग दल के पदाधिकारियों को शहर व वार्ड से लगे नागरिकों व महिलाओं ने बताया व इस मामले पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करवाने की बात कही थी जिस पर इनके द्वारा पत्र सौपकर कार्यवाही की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि सनत सोनबरसा के द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे मजार बनाकर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँचाने की शिकायत पर कार्यवाही की मांग की गई है।
  • पत्र में कहा गया है कि सनत सोनबरसा के द्वारा औराभाठा-देवतराई मख्य मार्ग के किनारे अपने कथित गुरु को दफना कर उसके ऊपर मकबरा बनाकर उसे मजार का रुप देकर तथा उस पर हरा चादर चढ़ाकर मुस्लिम धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा भोले-भाले हिंदूओं को भ्रमित कर उस पर चादर चढ़वा कर मत्था टिकवाया जा रहा है | उक्त स्थान सार्वजनिक मुख्य मार्ग होकर ग्रामवासियों एवं अन्य लोगों के आवागमन का निस्तारी मार्ग है और रोड के किनारे मजार देखकर लोगों में दहशत का भी माहौल बन गया है तथा हिंदू मुस्लिम के मध्य धार्मिक आस्थाओं को लेकर दंगा भड़कने से शांति भंग होने एबं अराजकता फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है | ऐसी स्थिति में उक्त मकबरे को हटाया जाना एवं सनत सोनबरसा के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक हो गया है | अतः उक्त शिकायत पर सनत सोनबरसा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर तत्संबंध में त्वरित कार्यवाही करने की मांग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *