google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

धान भीगने पर 06 जिलों के कलेक्टरों सहित अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की अनुशंसा

खाद्य मंत्री ने कहा सुरक्षा राशि जारी करने के बावजूद क्यों नहीं किए गए पुख्ता इंतजाम

बेमौसम बारिश के मद्देनजर धान की सुरक्षा के लिए कैपकव्हर, तालपत्री सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों

खाद्य मंत्री की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक संपन्न

रायपुर, 05 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में हाल में हुई बेमौसम बारिश के कारण धान खरीदी केन्द्रों में धान की फसल भीगने को मंत्री-मंडलीय उप समिति ने गंभीरता से लिया है। धान खरीदी केन्द्रों में धान को बारिश से बचाव के लिए कैप कव्हर, तालपत्री सहित विभिन्न इंतजाम के लिए पर्याप्त राशि सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई गई थी इसके बाद भी बेमौसम बारिश से धान को भीगने से बचाने के लिए की गई लापरवाही को मद्देनजर समिति ने बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमंुद और रायपुर जिलों के कलेक्टरों, जिला विपणन अधिकारियों और उप पंजीयकों को नोटिस जारी करने की अनुशंसा मंत्री मंडलीय उपसमिति ने की है। हालांकि धान की कोई क्षति नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *