
cg24 आज़तक न्यूज

गुंडरदेही :- आज गुंडरदेही में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने गुंडरदेही प्रखण्ड के नए अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्त्व प्रदान किया आज नगर के कन्हैया विहार में आयोजित बैठक में महेंद्र सोनवानी जिला सह मंत्री विहिप व उमेश सेन बजरंग दल जिला संयोजक,परस साहू की उपस्थिति में यह बैठक सम्पन्न हुआ आज विश्व हिंदू परिषद गुंडरदेही के नए अध्यक्ष के रूप में भरत साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रभान निषाद को बनाया गया है। वही वीरेंद्र सोनी,प्रदीप साहू,योगेश्वर साहू,मोती ठाकुर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है योगेश शर्मा मंत्री ,मुकेश साहू सह मंत्री,मदनलाल साहू संयोजक ,पूनारद साहू सह संयोजक का दायित्व दिया गया है। डुकेश्वर कुंभकार,बड़कू राम ढीमर,दीपक साहू सदस्य बनाये गए है। आज विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब को यह दायित्व रामकाज के लिए सनातन धर्म की मजबूती के लिए काम करने के लिए मिला है। आज हिन्दू धर्म को बांटने की धर्मांतरण के माध्यम से एक सोची समझी साजिश चल रहा है। गौ माता की तस्करी हो रहा है। लव जिहाद,लेंड जिहाद का गंदा खेल खेला जा रहा है। इन सबका मुकाबला करने के लिए सनातन धर्म के भगवा ध्वज के तले हमको मिलकर इन सबका मुकाबला करना है। व हिन्दू हित के लिए निरंतर कार्य करना है। आज गुंडरदेही प्रखण्ड का गठन हुआ है। आने वाले समय मे गुंडरदेही में बजरंग दल का भी नवीन गठन किया जाएगा व ग्रामीण इकाई भी बनाया जाएगा मातृ शक्ति संगठन का भी विस्तार गुंडरदेही क्षेत्र में किया जाएगा । आज सभी नए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी हिंदू हितों को लेकर कार्य करेंगे व सेवा प्रकल्प,धार्मिक आयोजनों के साथ संगठन के दिशा निर्देश पर सक्रियता से आगे काम करेंगे ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904