
cg24 आजतक न्यूज
डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने क्षेत्र के जनता को सुविधा उपलब्ध कराने अपने प्रतिनिधि के रूप में जतिन भेंडिया व अनिल लोढा को जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना का भूमि पूजन करने भेजे । उसी तारतम्य में दोपहर 2 बजे मंत्री प्रतिनिधि ग्राम पंचायत अछोली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर भूमिपूजन स्थल में खड़े थे। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत करने कोशिश किया लेकिन कोविड 19 के रोकथाम के लिए स्वागत सत्कार से परहेज किया गया और सीधे जल जीवन मिशन के तहत नलजल हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया।
मुख्य अतिथि युवा नेता जतिन भेंडिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी ने आपके ग्राम के नागरिकों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने भूमिपूजन करने निर्देशित किये हैं। जिसका पालन करते हुए आपके बीच उपस्थित हुए हैं। ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी ने अपने क्षेत्र वासियों की सुख दुख में सहभागी बनने हमेशा तत्पर रहती है। आपकी खुशी के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। हमारे मंत्री जी ने क्षेत्र वासियों के समस्याओं को दूर करने लगातार योजना बद्ध तरीके से ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण आपके सामने है। आज जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपए का 2 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी टँकी निर्माण के लिये नलजल योजना का भूमिपूजन किया गया है। जिससे 466 घरों के परिवारों को पेयजल आसानी से मिल पायेगा। जल ही जीवन है। इसके साथ ही कोविड 19 के प्रोटोकॉल का बखूबी पालन करें। हर व्यक्ति सुरक्षित रहें। जिसका हमें संकल्प लेना है। सरपंच कविता तिवारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी ने जल जीवन मिशन के तहत नलजल योजना का भूमि पूजन के लिये अपने प्रतिनिधि भेजकर सौगात दी है। जिसकी मैं भूरी भूरी प्रशंसा करती हूं। इस अवसर पर सरपंच कविता तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली ,धर्मेंद्र तिवारी, अंकालु राम साहू, नरसिंग यादव, अजीत राम ठाकुर, तामेश्वर साहू , युवक साहू, कार्तिक राम पटेल, वेद राम साहू, पंच साधना बाई, सुनीता बाई ,प्रेमानंद दुबे, जनक राम कोसरिया सहित ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904