नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में जिम्मेदारो के अलावा कुछ लोगो की दुकानदारी चलाने व अपने मंत्री महोदया के राजनीतिक लाभ हानि की चिंता न कर जनता की बेहतरी की शपथ के बाद भी गड़बड़झाला की मनमानी प्रवित्ति व अधिकारियों के बेलगाम रवैया से नगर में खूब किरकिरी हो रहा कहने का मतलब टेंडर में ऐसा गोलमाल की ठेकेदार भी रस्सी लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच जा रहा फाँसी लगाने आखिर मंत्री महोदया के नगर पंचायत में यह गड़बड़झाला कौन कर रहा जिससे जिले स्तर में नगर का नाम धूमिल हो रहा ।
दल्ली राजहरा,चिखलाकसा,डौण्डी में सब बढ़िया तो डौण्डी लोहारा में ही “खेल खिलाड़ी जिंदाबाद” आखिर किसके इशारे पर चल रहा है। कौन है वो शख्स जो नगर पंचायत में मंत्री जी की मेहनत पर पानी डालने का काम कर रहा
मंत्री निवास स्थान नगर डौण्डी लोहारा का आखिर नगर पंचायत के जिम्मेदार क्यों नही चाहते तेजी से विकास ,आखिर मंत्री के मेहनत से स्वीकृत बड़े निर्माण कार्यो को क्यों लटका रहा विभाग ?
डौण्डी लोहारा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया अपने विधानसभा क्षेत्र के एक नगरपालिका दल्ली राजहरा सहित तीनो नगर पंचायतों क्रमशः डौण्डी लोहारा,चिखलाकसा व डौण्डी के नगर विकास के लिए सक्रियता से नगरीय निकाय विभाग से निर्माण कार्यो के लिए राशि स्वीकृत करा रही है। वही प्रदेश स्तर पर खूब मेहनत करते दिख रही है ।लेकिन नगर पंचायत डौण्डी लोहारा जो कि स्वयं मंत्री श्रीमती भेडिया का निज निवास स्थान है। वंहा के जिम्मेदारो ने तो लगता है मानो मंत्री जी के मेहनत पर पानी फेरने का ही मन बनाया हुआ है। तभी तो नगर विकास के लिए उनके द्वारा स्वीकृत बड़े प्रोजेक्ट जैसे मंगल भवन को जो नगर के आमजनता के लिए विवाह आयोजन,कार्यकर्मो,धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यो के लिए उपयोग में आता व नगर की जनता को मंत्री श्रीमती भेडिया की एक बड़ी सौगात थी उसको नगर पंचायत के जिम्मेदारो की व्यक्तिगत कूटरचना व गलत नियत इरादों से उलझाने व निर्माण कार्यो को रोकने से इस ड्रीम प्रोजेक्ट को भी ग्रहण लगा हुआ है। जो कि मंत्री महोदया के भविष्य की राजनीतिक सफर के लिए सही नही है। वही राज्य सरकार की बड़ी महती योजना पौनी पसारी के निविदा में भी नियमो को ताक पर रखकर उसको भी रोकने व उलझाने की कार्यवाही किया गया है। जिससे इसके निर्माण में भी ब्रेक लगा है। व नगर पंचायत के कार्यवाहियों व कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे है। वही स्थानीय विधायक व प्रदेश की मंत्री को राजनीतिक नुकसान की संभावना बनी हुई है।
मंत्री की मेहनत पर आखिर किसके इशारे पर पानी फेर रहा नगर पंचायत :- नगर विकास के बड़े प्रोजेक्ट जिसको स्वीकृत हुए लगभग 2 वर्ष होने को हे। व बकायदा टेंडर कार्य भी पूर्ण हो चुका है। उसके निर्माण प्रक्रिया को आखिर क्यों उलझाया जा रहा है। क्या नगर पंचायत के जिम्मेदार मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के शेष कार्यकाल के बीतने का इंतेजार कर रहे है ?
जानकारों की माने तो मंत्री श्रीमती भेडिया ने नगर की जनता को मंगल भवन की सौगात देने व इसके निर्माण हेतु नगर के मध्य स्थल चयन के लिए बड़ी पहल की व निर्माण प्रारंभ हो इसके लिए जरूरी कार्यवाही भी कराई लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदारों को इन बातों से मानो कोई फर्क नही पढ़ रहा व निकाय लगता है। ऐसे बड़े कार्यो के निर्माण में मन ही मन देरी करने की जुगत लगाए बैठा हो ऐसा प्रतीत हो रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने मंत्री की बड़ी भूमिका,लेकिन नगर विकास व राजनीतिक फायदे की भूमिका शून्य :- नगर पंचायत डौण्डी लोहारा में चुनाव बाद पर्याप्त पार्षदों की संख्या न होने के बाद भी मंत्री अनिला भेडिया व उनके खास सिपहसलारो अनिल लोढा,तत्कालीन अध्यक्ष भोला देशमुख व अन्य समर्थक नेताओ ने उठापठक कर पर्याप्त संख्या जुटाया व कड़े मुकाबला के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनवाया व बड़े ही जोश खरोश के साथ शपथ दिलवाकर सभी जिम्मेदारो को अच्छे तरीके से नगर विकास में काम करने को कहा लेकिन शपथ बाद से जो हाल नगर पंचायत के अंदर चल रहा वो तो भगवान भरोसे ही दिख रहा ।
मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया के 3 वर्ष तो नगर पंचायत में कांग्रेस के जिम्मेदारो के 2 वर्ष बीत चुके लेकिन नगर में आमजनता को इन बीते समय मे बताने को कुछ भी नही कोई बड़ा प्रोजेक्ट नही जिस पर आमजनता को कुछ बखान कर सके और जो बड़े कार्य मंत्री महोदया स्वीकृत करा रही उल्टे वो लटके पड़े है। अब नगर पंचायत के जिम्मेदारो के विकास को देखना हो तो खेल मैदान के खुले द्वार को देखा जा सकता है। बस स्टैंड में फैली गंदगी, बजबजाती नालियां को देखा जा सकता है। निधि का कुर्सी खरीदी में दुरूपयोग देखा जा सकता है। जनता से निर्वाचित निकाय के जनप्रतिनिधियों की जगह बाहरी लोगों की दखलंदाजी देखा जा सकता है।
नगर पंचायत में पूर्व में भी कांग्रेस का ही अध्यक्ष रहा है। बावजूद चुनावों में पार्टी की बुरी तरह से हार हुआ था वही इस बार के निर्वाचन के बाद भी कांग्रेस की महिला अध्यक्ष पद पर विराजमान है। अब आने वाले समय मे हालात कैसे रहेंगे ये तो भविष्य के गर्त में है। लेकिन विधानसभा चुनाव पहले होंगे यह तो तय है। और नगर में जो चल रहा वो जगजाहिर है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904