
cg24 आजतक न्यूज
कोविड -19 के नियमों का उल्लंघन एवं धारा 144 नाईट कर्फ्यू के दुरूपयोग के संबध में जांच एवं कार्यवाही करने की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने एसडीएम के नाम नायाब तहसीलदार को पत्र सौपा व कहा कि जिला प्रशासन बालोद के द्वारा कोविड-19 के संबंध मे दिशा निर्देश दिनांक 04/01/2022 को जारी किया गया है, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मितानिनों का प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम सुरसुली आदिवासी मवन में संचालित किया जा रहा है, जिसमें लगभगा 110 की संख्या में मितानिनगण आवासीय प्रशिक्षण ले रही है। इस प्रशिक्षण कार्यकम में सरकार पक्ष के श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं केशव शर्मा महामत्री के दिशा निर्देशों में प्रशिक्षण कार्यकम संचालित हो रहा है इस प्रकार सरकार पक्ष के द्वारा सरकारी आदेशों का खुला उल्लंघन कर उपस्थित सभी मितानिनों के स्वास्थ्य के साथ साथ उनके परिवारजनों एवं ग्रामीणजनों के जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है। ऐसे में इन्ही मितानिनों के जरिए ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य की रक्षा की जिम्मेदारी है। इस प्रकार कोविड 49 के तहत जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रह है, साथ ही रात्रि कालिन आवासीय प्रशिक्षण आज दिनांक तक संचालित है जिसमें धारा 144 एवं नाईट कर्फ्यू का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग स्वयं नियमों का उल्लंघन ‘, करने एवं कोरोना माहमारी को फैलाने के लिए निमंत्रण दे रहे है। इसलिए उपरोक्त बातों का जांच कर जिम्मेदार संचालक एवं अधिकारियों के उपर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904