google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोरोना की स्थिति को देखते हुए सारी सावधानी बरतने एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन आवश्यक :- चन्द्रप्रभा सुधाकर

cg24 आजतक न्यूज :- देश मे बढ़ती हुई कोरोना की रफ्तार से पुनः एक बार लोगों के मन में डर लगने लगा है लेकिन वर्तमान स्थिति में पिछली बार जो सावधानी लोगों के द्वारा बरती गई एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन किए जिसके फलस्वरूप बालोद जिला कई जिलों की तुलना में कोरोना काल में बेहतर स्थिति में रही है ।आज एक बार फिर हम सबको उसी तरह की सावधानी के साथ चलने की आवश्यकता है और प्रशासन के द्वारा जो निर्देश जारी किए जा रहे हैं उन निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है ताकि जिले की जनता सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सकें।
उक्त विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ने व्यक्त करते हुए कहा कि की कोरोना के तीसरी लहर की आहट शुरू हो चुकी है प्रतिदिन देश में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं लेकिन बालोद जिला पिछले बार कई अन्य जिलों से बेहतर ही रहा है और वर्तमान में 50 का आंकड़ा भी नहीं छु पाया है। हम सबको जितनी हो सके एक दूसरे से एक निश्चित दूरी का पालन करें मास्क लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें सावधानी बरतने के लिए जिससे कि हमारे अलावा घर परिवार गांव के लोग सुरक्षित रह सके साथ ही यह भी आवश्यक है कि यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी परिवार कि हो यदि अन्य प्रदेश से या अन्य जगह से आता है तो कम से कम 5 से 7 दिन तक आइसोलेशन में रहे जिससे किसी भी प्रकार के परिवार या गांव के व्यक्तियों के लिए खतरा ना हो।
श्रीमती सुधाकर ने आगे कहा है कि बालोद जिले के कांग्रेस के सभी बुथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष जिला संगठन के पदाधिकारी सामूहिक रूप से अपने अपने कार्य क्षेत्र में इस कोरोना महामारी के बचाव हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करेंगे एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों के पालन में सहयोग करेंगे क्योंकि जनवरी फरवरी माह में ग्रामीण क्षेत्रों में मेला मंडई रामायण प्रतियोगिता जस गीत प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है और ऐसे आयोजनों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जो भी गाइडलाइन जारी की गई है उसका हम सभी को यथासंभव पालन करना भी आवश्यक है ताकि कोरोना के खतरे से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *