

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय से आज जामुल नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ईश्वर ठाकुर व पार्षदगण ने उनके जलपरिसर, दुर्ग स्थित सांसद कार्यालय में सौजन्य मुलाकात किया।
इस अवसर पर सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि मै नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को बधाई के साथ जामुल क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता बंधुओं एवं मतदाताओं को धन्यवाद देती हूँ।
कांग्रेस सरकार द्वारा अपने सत्ता व प्रशासन का पूरा ताक़त झोंकने के बाद भी जिन परिस्थितियों में यह जीत हुईं है, यह भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से संभव हुआ है।
आप सभी क्षेत्र के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करें , ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904