google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तय समय-सीमा में शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण हो – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा

cg24 आजतक न्यूज :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा के ब्लाक उपाध्यक्ष माधव साहू एवं ब्लाक उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, आयुक्त लोकशिक्षण संचनालय से व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला , शिक्षक, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के क्रम में तय समय-सीमा में पदोन्नति करने की मांग की है। वर्तमान में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के 22 हजार पद, मिडिल स्कूल प्रधानपाठक के 6 हजार पद, व्याख्याता के 10 हजार पद, शिक्षक के 8 हजार पद सहित कुल 46 हजार पद पदोन्नति के लिए रिक्त है अतः शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार अद्यतन वरिष्ठता सूची प्रकाशित कर तय समय-सीमा में पदोन्नति जारी करने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा लगातार मांग किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा की ओर से ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू, संयोजक बीरबल देशमुख, सचिव विजय पटेल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, श्रीमती बसंती पिंकेश्वर, मुक्तानंद सोनी, श्रीमती भूमिका मोवाडे, बृजमोहन मानिकपुरी, अविनाश साहू, रविन्द्र नाथ योगी, केशव देशलहरे, अल्पना तिवारी, दिनेश कुमार धरमगुड़े, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती निशा साहू आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने तय समय-सीमा में शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *