google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तहसीलदार ने ली व्यापारियों की बैठक कहा नियमों का पालन करे

cg24 आज़तक न्यूज

डौंडीलोहारा : – जनपद पंचायत सभागार में तहसीलदार आरआर दुबे ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने व्यापारियों की विशेष बैठक आयोजित कर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड 19 का तीसरी लहर की चपेट में कोई न आये इसके लिये पूर्व तैयारी करने संदेश दिया। साथ ही तहसीलदार आर आर दुबे ने कोविड 19 की प्रोटोकॉल का आम नागरिको तक प्रसारित करने कहा तो व्यापारियों ने एक राय होकर तहसीलदार की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि हमारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का उपयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने अपील की जायेगी । इसके साथ ही बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान नहीं देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । सभी व्यापारियों ने तालियां बजाकर इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया । तहसीलदार आरआर दुबे ने व्यापारियों से कहा कि आप लोग नगर के प्रतिष्ठित व जनप्रतिनिधि भी हैं। समाज की जिम्मेदारी आपके कंधे पर है हर व्यक्ति को सुरक्षित रखने अपनी महती भूमिका निभाये। व्यापारी व मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि कोविड 19 का पुनः प्रसार चिंता जनक है । लेकिन लाईलाज नहीं है। बेमौसम बारिश में भी सर्दी खाँसी का प्रकोप हो सकता है। बचाव के सभी उपाय को अपनाये व कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शासन प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *