google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेडिया व मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने की बढ़ते कोरोना महामारी में सावधानी बरतने की अपील

cg24 आज़तक न्यूज

डौंडीलोहारा -:महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने डौंडीलोहारा प्रवास के दौरान कहा कि बालोद जिला में भी कोरोना महामारी पुनः दस्तक दे रही है जिसकी रोकथाम बेहद ही जरूरी है । राज्य सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने व समुचित इलाज के लिए पूर्ण रूप से तैयार है परंतु संक्रमण को रोकने आम नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है । शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें। अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ले लें तो कोरोना महामारी अपना पांव नहीं पसार पायेगा। सावधानी ही बचाव का उपाय है । खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अपरिचित व्यक्तियों से दूरी बनाये रखें । भीड़ भाड़ व सार्वजनिक जगह में जाने से बचे ।मास्क व फेस कवर का प्रयोग करें । बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें सैनिटाइजर का उपयोग करें। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि कोविड-19 के लक्षण पाने या आशंका होने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। एंटीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट कराये। संक्रमण के लक्षण मिलने पर घबराये नहीं बल्कि उनका तुरंत इलाज कराये। किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में ना आये, आपातकालीन स्थिति के लिए पूर्णतः तैयार रहें, स्वयं सुरक्षित रहे व दूसरों को भी सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें तभी कोरोना वायरस हारेगा। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लेनदेन करते समय भी कोविड-19 के नियमों का बखूबी पालन करें। दुकानदार ग्राहकों को भी मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने प्रेरित करें। श्री लोढा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में धैर्य बनाये रखें। अफवाहों से बचें और शासन प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *