google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोई भी हिंदू विरोधी व्यक्ति जनप्रतिनिधि नही बनना चाहिए :- चंद्रशेखर वर्मा प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विहिप

cg24 आजतक न्यूज

राजनांदगांव cg24 आज़तक न्यूज :- राजनांदगांव शहर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा,संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा,प्रांत सह मंत्री नंदु राम साहू ,जिला सह संघ चालक भागीरथी विश्वकर्मा जिला कार्यवाह मनोहर चंदेल, जिला प्रचारक पुष्पेन्द्र निषाद की प्रमुख उपस्थिति में जिला विहिप की बैठक सम्पन्न हुआ इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला राजनांदगांव संगठन का नवीन दायित्व की रचना किया गया व प्रांत,विभाग, जिला,व राजनांदगांव के डोंगरगांव, डोंगरगढ़, अम्बागढ़ चौकी,छुईखदान, खैरागढ़, छुरिया प्रखण्डों में नए पदाधिकारीयो को ज़िम्मेदारी दी गई

छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष विहिप चंद्रशेखर वर्मा ने बैठक में विहिप के आगामी कार्यकर्मो व संगठन की रचना के सम्बंध में जानकारी दी व कहा कि संगठन का विस्तार शहर,नगर,प्रखण्ड के साथ साथ ग्रामीण खंडों तक हो सर्व समाज की सहभागिता हो, जंहा हमारे वनवासी समाज हो दलित समाज के भाई हो उनको भी संगठन में जोड़कर हिंदू हित व धर्म समाज की मजबूती के लिए काम हो ऐसा हमसब को करना है। आज हमारे सामने धर्मांतरण, लव जिहाद, लेंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे गंभीर मामला है जिनसे हम सनातनी लोगो को एकजुटता के साथ मुकाबला करना है। व अपने धर्म,समाज,परिवार,के साथ सनातन धर्म की मजबूती के लिए काम करना है।

अध्यक्ष श्री वर्मा जी ने कहा कि हमको व हमारे संगठन को हिंदुओ को इतना मजबूत व ताकतवर बनना होगा ताकि हमारी सनातन धर्म को लेकर जो विधार्मियो की कूटरचना है समाज को बांटने का जो कुचक्र चलाया जा रहा है। उसका दमदारी से विरोध हो उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके,आने वाले समय मे इस प्रदेश में भी हिंदुओं की एकता व मजबूती इतनी बड़ी होगी कि जो हिंदू हित की बात करेगा वही प्रदेश में राज करेगा और हिंदू समाज आने वाले समय मे बड़ा फैसला करेगा अपनी ताकत से । जब दूसरे धर्म के लोग एक निश्चित समय मे अपने धर्म स्थानों में जाते है तो हिंदुओं को भी अपने मंदिरों मठों में एक निश्चित समय मे जाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए अपने अच्छे उद्देश्य व अराधना के लिए ,हम लोगो को कष्ठ उठाकर हमको समाज मे नए निष्ठा भावों का जागरण करना चाहिए हिन्दू समाज मे बहुत विषमता बना हुआ है धर्मांतरण की बयार चल रहा बड़ी चुनौती है, हिन्दू समाज का परिवार टूट रहा,माता पिता का आदर भाव छूट रहा है। इन सब का हल करने के लिए विहिप व बजरंग दल को माध्यम बनाकर कार्य करना होगा ,समाज की सेवा हम सब का प्राथमिक दायित्व है। हिन्दू रहेगा तो ही हिंदुस्तान रहेगा ,जनजातीय समाज को भड़काने का काम चल रहा है। षड्यंत्र चल रहा है। हिंदू ही अपने आप को हिन्दू न कहे इसके लिए प्रयत्न किए जा रहे है। लेकिन हमसब को समाजहित,धर्महीत के लिए आगे आना होगा, जिनके पास हिंदू संगठन व बजरंग दल का दायित्व रहेगा व दूसरे राजनीतिक दल की जिम्मेदारी में नही रहेगा हमको यह तय करना है कि ये तो हम राजनीतिक दल में रहे या धर्मनीति के साथ रहना है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि आने वाले समय मे कौन राजा बनेगा सांसद बनेगा,विधायक बनेगा, पंच सरपंच बनेगा इसको तय करने वाला हमसब होंगे, कोई भी हिंदू विरोधी नही बनना चाहिए हिन्दू माँ के गर्भ में जन्म लेने वाला हर हिंदू होता है। लेकिन जनप्रतिनिधि बनने के बाद दल की राजनीती को बढ़ावा देकर धर्मनीति को भूलने का काम करता है ऐसे हिदुत्व को भूलने वालो को जगाना होगा ।

प्रान्त सत्संग प्रमुख — शुभम कृष्ण शर्मा पुरोहित तुमड़ीबोढ

विभाग दायित्त्व ( बालोद,राजनांदगांव, अम्बागढ़ चौकी) – अरुण गुप्ता विभाग मंत्री ,सुशील लड्ढा सह मंत्री , प्रशांत दुबे विभाग संयोजक, गोविंदा यादव सह संयोजक, कु.रुपाली ठाकुर दुर्गावाहिनी संयोजिका, शिवकुमार शर्मा सेवा विभाग, राज बहादुर सिंह को गौरक्षा का नवीन दायित्त्व दिया गया है।

राजनांदगांव जिला संगठन के नए पदाधिकारी जिनको नया दायित्त्व मिला जिला अध्यक्ष -ओमप्रकाश अग्निहोत्री,कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरुण हथेल डोंगरगढ़, जिला मंत्री राजेश खांडेकर राजनांदगांव, जिला कोषाध्यक्ष लव कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरिता ढीमर डोंगरगांव, आत्मारम चंद्रवंशी छुरिया, टीकम पटेल तुमड़ीबोढ,भागवत शरण सिंह खैरागढ़, जिला संयोजक सुनील सेन,सह संयोजक- राहुल मिश्रा,हनी गुप्ता ,हरीश यादव,संदीप सिंह राजपूत, जिला मातृ शक्ति संयोजिका सरिता साहू डोंगरगांव, सह संयोजिका दुर्गा चौहान ,ज्योति जंघेल पंडरिया, जिला दुर्गावाहिनी हेमा साहू परमालकसा, जिला सत्संग प्रमुख अभिजीत जोशी,जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख लाल मनाई सिंह रिटायर्ड पुलिस अफसर, धर्म प्रसार अनूप श्रीवास, सुमन बरिसी, जैनेंद्र जंघेल, धर्माचार्य प्रमुख राम खिलावन दुबे नागतराई ,अर्चक पुरोहित नन्हे महराज, नन्द किशोर वैष्णव, मठ मंदिर प्रमुख नारायण अग्रवाल डोंगरगढ़, समाजिक समरसता शैलेन्द्र साहू सलोनी, सेवा प्रमुख महेंद्र जंघेल ,रिंकू तिवारी ,गौ रक्षा दिलीप श्रीवास्तव खैरागढ़, राकेश दुबे डोंगरगांव,कुबेर साहू राजनांदगांव, आशाराम पटेल छुईखदान, जिला प्रचार प्रसार कमलेश स्वर्णकार, संजू महाजन पाड़ादाह, आयाम बजरंग दल के तहत सुरक्षा प्रमुख दिनेश झूलन, लोमस वैष्णव, गौ रक्षा- असुल कसार, बालो पासना अखाड़ा हरजीत सिंह ,विद्यार्थी प्रमुख गगन साहू, साप्ताहिक मिलन -राज सोनकर, आशीष तिवारी बनाये गए है।

इस बैठक में पूर्व प्रांत संयोजक बजरंगदल कोमल राजपूत, बालोद जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बलराम गुप्ता ,योगेश बागड़ी भी बैठक में शामिल रहे।

  • बैठक की बड़ी बातें
  • सप्ताह में संगठन के लिए एक दिन दीजिए।
  • परिवार के साथ भोजन व भजन हो।
  • धर्मांतरण की बयार चल रहा ।
  • लव जिहाद,गौ तस्करी ,लेंड जिहाद चल रहा ।
  • स्वच्छता को अपनाए सेवा कार्य की योजना करे ।
  • हिंदू हितैषी ही जनप्रतिनिधि बनना चाहिए,विरोधियों के साथ खड़े नही होना चाहिए ।
  • हिंदू हित ही राष्ट्रहित देशहित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *