google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री अनिला भेडिया ने क्षेत्रवासियों की मांग पर लाखों रुपये के विकास कार्यो की कराई स्वीकृति

डौंडीलोहारा:- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत लाखों रुपये की निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाई है। ग्राम आतरगांव व आसरा में आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिये पांच पांच लाख रूपये, पीपरखार लो. में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रूपये, किल्लेकोडा अगरिया पारा वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये 5 लाख रुपये, रेंगनी में मुक्तिधाम पहुंच मार्ग हेतु सीसी रोड निर्माण कार्य के लिये 5 लाख रूपये, सेमहरडीह में प्राथमिक शाला आहाता निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये तथा डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा व धुर्वाटोला में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु पांच पांच लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत ग्राम पंचायत खरथुली के आश्रित ग्राम पार्री में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिये 10 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई है। जिससे संबंधित ग्राम वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का आभार व्यक्त किया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि क्षेत्र वासियों को सुविधा उपलब्ध कराने मंत्री जी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कार्य के व्यस्तता के कारण जिस गांव में मंत्री जी नहीं पहुंच पाती है।वहां अपने प्रतिनिधि भेजकर समस्या का समाधान कराती है। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत लाखों रुपये की निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को समस्या से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *