google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाइक का टायर फटा, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टकराया, दोनों युवक की मौत

cg24 आजतक न्यूज

बाइक का टायर फटा दूसरी गाड़ी से टकराई दोनों की मौत देवरी बंगला पुलिस थाना के चंद कदमों की दूरी पर दो बाइक के टकराने से दोनों की मौत हो गई घटना सुबह 9:00 बजे की है ।

देवरीबंगला / राजनांदगांव अंतागढ़ मुख्य मार्ग पर दो बाइक टकराने से बाइक चालक दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना देवरी थाना से कुछ दूरी पर ढाबा के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम निषाद पिता खोमूराम निषाद उम्र 33 वर्ष ग्राम बोरीद अपनी पत्नी के साथ राजनांदगांव जा रहा था। घटनास्थल पर बाइक का अगला टायर फूड जाने से बाइक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे युवक विवेक साहू पिता तारमदास उम्र 20 वर्ष कंप्यूटर क्लास के लिए देवरीबंगला जा रहा था को टक्कर मार दी। दोनों युवक को सिर में गंभीर चोट के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राधेश्याम निषाद की पत्नी को मामूली चोट लगी है जिसका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मृतक दोनों युवकों के शवो का पंचनामा के पश्चात डौंडीलोहारा में पोस्टमार्टम कर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *