Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले के नये पुलिस अधीक्षक ने ग्रहण किया पदभार

महासमुन्द- दिनांक 13-01-2022 को महासमुंद जिले के नये पुलिस अधीक्षक *श्री विवेक शुक्ला* जिला पुलिस कार्यालय महासमुंद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमति मेघा टेम्भूरकर साहू सहित जिले के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियो ने नये पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ से किया स्वागत। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं महासमुंद अनुविभाग के थाना प्रभारियों व पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों की पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक ली गई। बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया, इसके बाद बारी-बारी, जिले में अपराध की प्रकृति एवं गंभीर अपराधों के बारे में जानकारी, कानून-व्यवस्था की स्थिति, जिले के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ नक्सल गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। तत्पश्चात नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने महासमुंद पुलिस की आगे की कार्यशैली हेतु उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा की पुलिस विभाग में 80 प्रतिशत आरक्षक होते है जो फिल्ड में काम करते है उनके कोई भी समस्याओं को त्वरित निराकरण करने व बेसिक पुलिसिंग और कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबुत करने तथा गरीब/आम लोगो की छोटी छोटी समस्याओं जैसे अंतिम समीक्षा रिपोर्ट, शिकायतों आदि का त्वरित निराकरण कर आम लोगो को लाभ पहुंचाने तथा किसी भी प्रकार के अपराधिक घटना होने पर जड़ तक जांच करने व जन सेवा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने कहा गया। इस समय जिले के पुलिस अधिकारी श्रीमति मेघा टेम्भूरकर साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद , सुश्री कल्पना वर्मा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री अजय शंकर त्रिपाठी उ0पु0अ0 अजाक, श्री विनोद मिंज एसडीओपी पिथौरा, श्री विकाश पाटले एसडीओपी सरायपाली, श्री राजेश देवांगन यातायात उ0पु0अ, रक्षित निरीक्षक श्री नितिश आर. नायर एवं महासमुंद, तुमगांव,खल्लारी, बागबाहरा,अजाक,यातायात थाना प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी व पुलिस कार्यालय महासमुंद के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। महासमुंद ब्यूरो रिपोर्ट जीत तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *