google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में सामग्री बेचने पर बाजार स्थित किराना दुकान को किया गया सील

कलेक्टर के निर्देश पर कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर की जा रही कार्रवाई

राजनांदगांव 13 जनवरी 2022

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर खाद्य एवं अन्य सामग्री के बाजार मूल्य से अधिक मूल्य में बिक्री, कालाबाजारी और जमाखोरी के नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित कर दुकानों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका डोंगरगढ़ में सहायक खाद्य अधिकारी श्री आशीष रामटेके और नायब तहसीलदार श्री भूपेन्द्र नेताम द्वारा किराना दुकानों में आकस्मिक जांच की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बाजार स्थित किराना दुकान में बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान बेचना पाया गया। जिसके विरूद्ध दुकान सील बंद की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले दुकानों पर लगातार छापामार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी के शिकायत पर इसके नियंत्रण के लिए सम्पूर्ण जिले में टीम गठित किया गया है। जिसके द्वारा लगातार जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *