google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को दी जा रही तकनीकी प्रशिक्षण


Cg 24 आज तक बालोद
जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों को दिए जाने वाले नल जल कनेक्शन को सुचारू रूप से संचालन हेतु ग्राम स्तर पर स्थानीय लोगों को पंप ऑपरेटर, हेल्पर, प्लंबर जैसे तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला जारी है
वहीं बालोद जिले के ग्राम तरौद में भी आज कोविड के समस्त प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ , प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यपालन अभियंता आर.के. धंनजय के मार्गदर्शन में हुआ, जहां बघमरा, तरौद , मनौद, खुर्सीपार , जूंगेरा, दैहान, कोहंगाटोला समेत 8 गांव के 32 प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराकर विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षण प्राप्त किया| प्रशिक्षण के पूर्व समस्त प्रशिक्षणार्थियों को मास्क वितरण भी किया गया एवं कोरोना के समस्त प्रोटोकाल के नियमों के पालन के लिए निर्देशित किया गया। अतिथियों के द्वीपप्रज्वलन, अतिथि उद्बोधन के साथ प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सहायक अभियंता के .के. लिमजे ने प्रशिक्षण एवं जल जीवन मिशन के उद्देश्य को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षणार्थियों से साझा किया
प्रशिक्षण उपरांत समस्त प्रशिक्षणार्थियों की टोली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरौद में विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, गुणवत्ता युक्त पेय जल, कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानियां, स्वच्छता समेत विभिन्न जानकारी दी गई
शैक्षणिक भ्रमण हेतु तरौद के ओवर हेड टैंक कंट्रोल रूम का विजिट कराया गया, साथ ही जिला मुख्यालय बालोद के निकट ग्राम औराभांटा में लगे सोलर ड्यूल पंप एवं घरों में लगे नल कनेक्शन की भी जानकारी भ्रमण के दौरान दी गई
मास्टर ट्रेनर संतोष साहू के प्रेरणा पूर्वक प्रशिक्षण को समस्त प्रशिक्षणार्थियों से काफी उत्सुकता से समझा
उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमति रामशिला साटिया जनपद सदस्य बालोद, सीता साहू जनपद सदस्य , शारदा सिन्हा जनपद सदस्य, रोहित ठाकुर सरपंच मनौद, शिव ठाकुर सरपंच तरौद उपस्थित रहे , वही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से के के लिमजे सहायक अभियंता, योगेश्वरी जोशी उप अभियंता, रवि साहू , मिथलेश कुमार परियोजना समन्वयक, योगेंद्र अंधारे परियोजना समन्वयक, पूनमचंद, गैंदलाल, श्याम सुंदर, सुनील पटेल, रूपेश गंवारे उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *