Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौंडीलोहारा में हाल बेहाल… विकासखंड के सहायक शिक्षकों को दिसंबर माह के शेष कार्य दिवस का वेतन अब तक अप्राप्त.. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जताया आक्रोश

cg24 आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षकों को दिसंबर माह का शेष कार्य दिवस का वेतन आज पर्यंत तक अप्राप्त है,
डौंडीलोहारा विकासखंड में कार्यरत कुछ सहायक शिक्षकों के साथ ऐसा मामला भी सामने आया है कि जो सहायक शिक्षक विगत दिनों हड़ताल पर नहीं थे बल्कि लगातार अपने अपने संस्था में जाकर अपने कर्तव्य निर्वहन किए, उनको भी दिसंबर माह का वेतन अब तक अप्राप्त है। यह विडंबना नहीं तो क्या है कि इन शिक्षकों को लगातार अपने कर्तव्य निर्वहन के बाद भी अपने वाजिब वेतन हेतु लगातार अपने उच्च कार्यालय में गुहार लगानी पड़ रही है। सहायक शिक्षक जो हड़ताल पर थे वे भी हड़ताल से पूर्व दिसंबर माह के कुछ दिवस अपने अपने संस्था में कर्तव्य निर्वहन किए हैं उन्हें भी शेष कार्य दिवस का वेतन आज पर्यंत तक अप्राप्त है। इससे सहायक शिक्षकों के समक्ष घोर आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, डौंडीलोहारा के ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू, संयोजक बीरबल देशमुख, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू, सचिव विजय पटेल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार साहू, श्रीमती बसंती पिंकेश्वर, बृजमोहन मानिकपुरी, अविनाश साहू, केशव देशलहरे, अल्पना तिवारी, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती निशा साहू, दिनेश कुमार धरमगुड़े आदि ने सहायक शिक्षकों के शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *