
cg24 आज़तक न्यूज –
डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने डौंडीलोहारा निवास में शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगातार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया । बैठक में जिला विपणन अधिकारी राहुल कुमार को निर्देशित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा कि किसी भी प्रकार की किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा धान के उचित रखरखाव की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। बेमौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखें धान को पूर्णतः सुरक्षित रखें। सीसीबी बैंक नोडल अधिकारी सत्येंद्र वैदे को कहा कि आमनागरिको को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिला खाद्य अधिकारी एचएल बंजारे को निर्देशित करते हुए कहा कि फूड अधिकारियों को उचित मूल्य के दुकानों में सतत निगरानी रखने व हितग्राहियों को समय में राशन उपलब्ध हो सोसायटियों की खुलने व बंद होने का समय का ध्यान रखें। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के खाते में धान बिक्री के बाद जमा राशि को आहरण करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उप संचालक कृषि विभाग एन एल पांडे को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों द्वारा उगाई गई रबी फसल दलहन तिलहन को बेमौसम बारिश से नुकसान हुआ है जिसकी क्षति पूर्ति का आकलन कर बीमा राशि हेतु प्रकरण तैयार करें ।पात्र किसानों से संपर्क कर क्षतिपूर्ति फसल बीमा का प्रकरण तैयार कर शतप्रतिशत बीमा राशि हेतु नाम चयन करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेपी मेश्राम ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के ओमीक्रोन वायरस ज्यादा खतरनाक है लेकिन हमारे जिले में अभी उनका दस्तक नहीं है परंतु कोविड-19 के 339 पॉजिटिव केस है जिसमें 5 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है बाकी सभी व्यक्ति होम आइसोलेशन में है जिनका समुचित इलाज जारी है । जिला में 429 ऑक्सीजन बेड तैयार है । श्रीमती भेड़िया ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश करते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने का समुचित व्यवस्था करके रखें । किसी भी आपातकाल से निपटने के लिए कामबेड टीम तैयार रहनी चाहिए। किसी भी समस्या के लिए मुझे तुरंत सूचित करें स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय में निवास करें । मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जाएगी । इन विभागों के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लिया गया। कोरोना कॉल के समय में कोरोन टाईन सेंटर में भोजन व्यवस्था प्रदाय करने वाले यादव होटल के संचालक ने बिल भुगतान नहीं होने की शिकायत की तथा प्रेम लाल पटेल ने कोरोना कॉल में लगाए गए टेंट पंडाल का भुगतान नहीं होने का शिकायत किया । जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालोद को निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार भुगतान करने की कार्रवाई करें। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आवंटन के लिए उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित कर दी गई है । आवंटन प्राप्त होते ही प्राथमिकता से भुगतान कर दी जाएगी। पूरे समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री के ओएसडी जीएल यादव व मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने क्षेत्रीय समस्या को अवगत कराते रहे जिस पर मंत्री जी ने त्वरित अधिकारियों को निर्देशित करते रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904