Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद स्थित कलकसा नँद घर मे पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

cg24 आज़तक न्यूज –

वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और नन्द घर परियोजना के परिचालन और अनुरक्षण पार्टनर जनमित्रम के संयुक्त तत्वाधान में बालोद जिले में क्रियान्वित 25 नँद घरों में लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामुदायिक प्रबंधन में लगातार अच्छा कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एक उन्नत दिशा में कदम उठाते हुए * पशु देखभाल (एनिमल वेलफेयर) की ओर रुख करते हुए दिनाँक 15.01.2022 को बालोद स्थित कलकसा नँद घर मे निशुल्क पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में पशु पोषण आहार संबंधित जानकारी,खुरहा चपका,जोड़ो में सूजन, गर्भपात, प्लेसेंटा का रुकना,मुंह और जीभ में छाले, थन में घाव,ब्रूसेलोसिस रोग आदि पशु जन्य रोगों के बारे में जानकारी दिया गया और साथ ही साथ ब्रूसेलोसिस का टीका 4 से 6 माह के बछड़े को लगाया गया । इस कार्यक्रम में पशु चिकत्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश ठाकुर,डॉक्टर शीतल ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य बालोद होरीलाल रावटे,सरपंच मोहम्मद फिरोज तिगाला ,ग्राम पंच अर्चना दुबे ,मेनका देशमुख , जनप्रतिनिधि रुद्रेश साहु , पुस्कर तिवारी,प्रधान पाठक लारेंद्र सर, शिक्षिका खिलेश्वरी साहू,सहायक डाक्टर ओमप्रकाश, बीएम भठ , हरिश्चंद्र भट पशु परिचालक , नंदघर कार्यकर्ता अमृता ठाकुर,सविता ठाकुर,सतरूपा निषाद,यशोदा ठाकुर , क्लस्टर समन्वयक तिलेश्वरी साहू , एवन साहू , राजेश्वरी यदु ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पंकज वर्मा और धर्मेंद्र साहू उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *