google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पौनी पसारी,मंगल भवन,बी टी सड़क निर्माण कार्य की निविदा में तकनीकी गड़बड़ी,ऑनलाइन निविदा की जगह आक्सन से लगा दिया टेंडर

cg24 आजतक न्यूज :-

टेंडर में गड़बड़ी की बात चिप्स के जिम्मेदार अधिकारी ने भी स्वीकार किया व कहा कि टेंडर ठेकेदार इसलिए नही डाल पा रहा है। क्योंकि टेंडर लगाने वाले ने बड़ी गलती कर दी है। जब बिड टेंडर शुल्क 311 निविदा के लिए है। तो 444 रुपये की राशि मांगने जो कि आक्सन में लिया जाता है। वो बड़ी गड़बड़ी है। वो भी ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मोड पर करने से साइट खुलेगा ही नही । व ठेकेदार ऑफलाइन बिड राशि नही डाल सकता है ।

डौण्डी लोहारा : नगर पंचायत ने जारी की है पौनी पसारी ,मंगल भवन व बीटी रोड की लगभग सवा करोड़ की ई निविदा जो कि तकनीकी विभागीय खामियों की वजह से सम्पन्न नही हो पाया इस निविदा के लिए 27 जनवरी 2022 शाम साढे 5 बजे थी निविदा डाउनलोड करने की अंतिम तिथि थी लेकिन चिप्स के अधिकारियों के बातचीत व ठेकेदारों से मिली जानकारी के अनुसार इस आमंत्रित ऑनलाइन टेंडर में निविदा डाउनलोड ही नही हो रहा था वही विभागीय टेंडर साइट ही नही खुल रहा था जिस कारण इस निविदा में टेंडर नही भरा जा सका । जब ठेकेदारों ने इस बात की जानकारी व शिकायत रायपुर में विभागीय साइट के जिम्मेदार चिप्स के अधिकारियों से की तो उन्होंने टेंडर लगाने में बड़ी तकनीकी कमी बताया व कहा कि नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सूचित करे व इस टेंडर में तकनीकी खामी की जानकारी दे व इस टेंडर को निरस्त करके कमियों को दूर करने को कहे तब समय पूर्व कुछ ठेकेदारों ने नगरीय निकाय के राज्य व जिला के बड़े अधिकारियों सहित एसडीएम डौण्डी लोहारा व नगर पंचायत के उपयंत्री व सीएमओ से मौखिक,सोशल मीडिया माध्यम से व लिखीत शिकायत की व साइट में कमियों के स्क्रीन शाट भी भेजा

कई ठेकेदारों का दावा, पूरे दस्तावेज व नियम शर्तो के पालन के बाद भी निविदा साइट में तकनीकी गड़बड़ी व टेंडर की जगह आक्सन ( बोली ) कि प्रक्रिया लगा देने,बिड निविदा पेमेंट मोड को ऑफलाइन करने के कारण यह टेंडर में विभागीय गलती हुई है। जिसके चलते ऑनलाइन आवेदन के दौरान कई समस्याओं के चलते निविदा भरने से हो गये वंचित

टेंडर साइट में गड़बड़ी ( गोल घेरे में )

मामले में कई ठेकेदारों ने निविदा भरते समय होने वाली परेशानी की जानकारी नगर पंचायत उप अभियंता ,सीएमओ ,ई ई नगरीय निकाय दुर्ग संभाग ,संयुक्त संचालक नगरी निकाय दुर्ग संभाग, स्थानीय एसडीएम ,जिला कलेक्टर, चिप्स को देने की बाते कही है।
मामले में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने भी इस संबंध में शिकायत मिलने की बात कही है। नगरीय निकाय विभाग दुर्ग के ई ई ने कहा की ठेकेदारों से निविदा भरने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर चिप्स को इसकी जानकारी दे दी गयी है।

इस सम्बंध में डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के सीएमओ राकेश प्रधान ने कहा कि टेंडर में तकनीकी खामियों की जानकारी ठेकेदारों ने दी व कमियों को लेकर शिकायत भी की है कि साइट खुल नही रहा व टेंडर लगाने में विभागीय गलती हुई है । इस सम्बंध में एक दो दिनों में इस गड़बड़ी को लेकर चिप्स के बड़े अधिकारियों से मुलाकात करूंगा व गड़बड़ी व कमियों को दूर किया जाएगा।

ठेकेदारों ने कहा है कि लगातार मैनुअल निविदा में गड़बड़ी हो रहा था जिसकी शिकायत पूर्व में भी की गई है। वही अब ऑनलाइन निविदा में तकनीकी कमियों ने भी निविदा पर कई सवाल खड़े कर दिए है। इस टेंडर में गड़बड़ी को लेकर ठेकेदारों ने कहा कि अब टेंडर में गड़बड़ी करने वालो के खिलाफ अगर जरूरत पड़ा तो कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *