डौण्डी लोहारा :- विगत कई वर्षों से आम नागरिकों द्वारा वैवाहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन हेतु सर्व समाज मंगल भवन निर्माण का मांग किया जा रहा था माननीय मंत्री अनिला भेड़िया जीके आशीर्वाद से कुछ दिनों में मंगल भवन निर्माण का लाभ नगर वासियों को मिलेगा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने हेतु पौनी पसारी योजना के तहत निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा सड़क क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने हेतु बीटी रोड का कार्य भी कुछ दिनों में प्रारंभ किया जाएगा साथ ही साथ गोधन न्याय योजना के तहत गौठान निर्माण जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा
डौण्डी लोहारा विकास में अग्रणी मंत्री महोदय के आशीर्वाद से नगर पंचायत अध्यक्ष के विशेष प्रयास से लोहारा नगर को सजाने के लिए कमर कसी हुई है आगे भी नगर वासियों को सुविधा हेतु स्टेडियम, विभिन्न सौंदर्यीकरण, बेरोजगारों को रोजगार हेतु व्यवसायिक परिसर निर्माण की सौगात मिलेगी
नगर पंचायत अध्यक्ष महोदय द्वारा मंत्री जी का नगर वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया गया
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904