
दल्लीराजहरा: रेल्वे स्टेशन परिसर में निर्माणाधिन इलेक्ट्रिकल जनरल कार्यालय का निर्माण स्तरहीन किया जा रहा है। दुर्ग रेल्वे स्टेशन को दल्लीराजहरा होते हुए बस्तर से जोड़ने वाली व भिलाई इस्पात संयंत्र की जीवनदायिनी रावघाट को सीधे रेल मार्ग से जोड़ने के लिए बीएसपी प्रबंधन एवं राज्य सरकार के द्वारा अरबों रूपये खर्च कर रेल्वे ट्रेक बिछाया गया है। वहीं वर्तमान में इस रेल्वे लाईन का विद्युतीकरण भी किया जा रहा है। इसी के तहत दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन परिसर में इलेक्ट्रिकल जनरल कार्यालय भवन निर्माण जिसकी लागत लगभग 30 लाख रूपये है। बिना कोई सूचना पटल लगाये स्तरहीन तरीके से कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर यह कहा जा सकता है। कि एक ओर जहां राज्य एवं केन्द्र सरकार के साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र इस महत्वकांक्षी परियोजना में विशेष ध्यान देते हुए अरबों रूपये खर्च कर रही है। लेकिन कमीशन के चक्कर में अधिकारियों द्वारा शासन को ठेंगा बताते हुए गुणवत्ताहीन कार्य करवाया जा रहा है। दल्लीराजहरा में निर्माणाधीन कन्ट्रोल रूम की अगर गहनता से जांच की जाय तो कई विसंगतियां सामने आ सकती है। देखना यह है कि अधिकारियों द्वारा यूं ही कमीशन का खेल खेला जायेगा या उच्चगुणवत्तापूर्ण कार्य के प्रति अपने जिम्मेदारियों को निभाया जाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904