डोण्डी–
जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हमारे डौंडी नगर की बेटी कामना जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता आजादी की 75वीं वर्षगांठ झंडा दिवस पर पुलिस शहीदों के विषय पर आयोजित वाद-विवाद,चित्रकला,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया था जिसम डोण्डी नगर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी कांत जैन पार्षद व समाजसेवी ममता जैन की सुपुत्री कामना जैन ने चित्रकला में भाग लिया था और चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया कामना जैन विवेकानंद स्कूल डोण्डी नगर में कक्षा आठवीं की छात्रा हैं.
तीसरा स्थान आने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मेश्राम के द्वारा कामना जैन को प्रमाण पत्र दिया गया व कामना जैन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ढेरों बधाई दी.
माता व पिता ने कहा गर्व है हमें अपनी बेटी पर कामना जैन को चित्रकला प्रतियोगिता में तीसरा स्थान आने पर उनके माँ ममता जैन ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है और झंडा दिवस के मौके पर आयोजित पुलिस शहीद के कार्यक्रम के चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
जिससे स्कूल का नाम भी रोशन हुआ हमारे नगर व जैन समाज का भी नाम रोशन हुआ उन्होंने आगे कहा हमारी बेटी ऐसे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेती रहेंगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904