Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जल जीवन मिशन के काम भी पंचायतो से छीनकर ठेकेदारों से करा रहे अधिकारी,डौण्डी आदिवासी विकासखंड में पंचायत के अधिकारों का हो रहा हनन

cg24 आजतक न्यूज :-

कार्य एजेंसी पंचायत, पर काम कौन कर रहा पता नहीं
,,,सरपंच ने किया विरोध तो सीईओ ने ग्रुप से हटाया
,,, विरोध में जनपद कार्यालय के सामने धरने पर बैठा सरपंच



डौण्डी :-आदिवासी ब्लॉक डौंडी में पंचायतों में चल रहे कार्यों को लेकर किस तरह मनमानी की जा रही है इसका साक्षात उदाहरण आज डौंडी ब्लाक मुख्यालय के सामने देखने को मिला। यहां पर चल रहे कार्य की एजेंसी तो ग्राम पंचायत है पर कार्य कौन करा रहा है इसकी जानकारी सरपंच को भी नहीं है यही नहीं जब सरपंच ने विरोध जताते हुए सरपंचों के ग्रुप में इस बात को रखा तो नाराज सीईओ ने सरपंच को उस ग्रुप से ही हटा दिया। इस सब के बाद अपनी व्यथा सुनाने सरपंच जनपद कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया।
आदिवासी ब्लॉक डौंडी में अफसरों की जमकर मनमानी चल रही है खास तौर पर जनपद पंचायत के माध्यम से पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों को लेकर जमकर मनमानी है।कोई सरपंच विरोध करता है तो उसकी बातों को दबा दिया जाता है ऐसा ही एक मामला ब्लाक के ग्राम पंचायत आडेझर का सामने आया है। यहां जल जीवन मिशन के तहत आंगनबाड़ी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत हुआ है। इस कार्य में कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत आडेझर को बनाया गया है। विडंबना है कि ग्राम पंचायत को कार्य का आदेश भी है इससे पहले कि ग्राम पंचायत काम शुरू करें कोई और आकर काम निपटा कर चला गया। काम किसने किया। इसकी जानकारी सरपंच को नहीं है। इसे लेकर आडेझर के सरपंच ने ब्लॉक के सरपंचों के ग्रुप में जब अपनी बात रखी तो नाराज सीईओ जनपद पंचायत डौंडी ने उन्हें उस ग्रुप से हटा दिया। इसके बाद सरपंच शुक्रवार को जनपद पंचायत डौंडी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए
बॉक्स,,,
15 हजार में निपटा रहे 90 हजार का काम
,, मिली जानकारी के अनुसार पूरे ब्लॉक में पंचायतों को यह काम दिया गया है। यह काम 90 हजार का बताया जा रहा है,लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो काम हो रहा है उसमें 15 से 20 हजार से ज्यादा खर्च नहीं आ रहा है लेकिन बिल 90000 का बनाया जा रहा है। इसको लेकर भी ब्लॉक के सरपंचों में रोष है हालांकि कोई भी सरपंच इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन सभी में अंदरूनी विरोध के स्वर फूट रहे

सिर्फ दो लोगों को दिया गया है काम
,, जानकारी के मुताबिक पूरे ब्लॉक में इस कार्य को करने का ठेका दे दिया गया है खास बात यह है कि यह लोग पंचायत में जाकर कब काम शुरू करते हैं इसकी जानकारी पंचायत को भी नहीं देते गुपचुप तरीके से एक या 2 दिन में ही यह अपना काम निपटा कर चले जाते हैं सरपंचों का इसलिए विरोध है की कार्य एजेंसी जब पंचायत को बनाया गया है तो पंचायत की जानकारी के बिना निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए यही वजह है कि इसका विरोध किया जा रहा है

पंचायत को देना पड़ता है जवाब
,, सरपंचों का कहना है कि पंचायत में काम चाहे जो कोई भी कराएं लेकिन आम लोगों को जवाब पंचायत को ही देना पड़ता है गुणवत्ता को लेकर भी लोग पंचायतों पर ही दोष मरते हैं जबकि यह कार्य तो कार्य एजेंसी पंचायत ही है ऐसे में काम करके जाने के बाद सारी जिम्मेदारी पंचायत की ही होगी अब यदि गुणवत्ता में ध्यान नहीं रखा गया तो इसका जवाब पंचायत को ही देना पड़ेगा। आज इस धरना विरोध में प्रमुख रूप से ब्लॉक के सरपंचों में प्रमुख रूप से भीखम भुआर्य पंचायत आड़े झर, चन्द्र लेखा पायला पंचायत कांडे, गणेश सेवता पंचायत धुरवा टोला, अनीता पोषरय पंचायत भरिटोला 36,ईश्वरी गोर्रा पंचायत पुसावड, राम किशन कुरेटि पंचायत नारालगुड़ा,राधे श्याम कोरेटी पंचायत बहमनी ,गौतम कोराम पंचायत सुवरबोड,कार्तिक दुग्गा पंचायत अवारी,नीरा गौर पंचायत नाराटोला,विमल कोमा पंचायत पथरा टोला,सहित धरने की जानकारी मिलते ही भाजपा से देव लाल ठाकुर,जनपद सदस्य संजय बैस किसान नेता रोहित माहला व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर भी समर्थन देने पहुँचे।
इस सम्बंध में देवलाल ठाकुर पूर्व जिला जनपद अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री और टीएस बाबा के बीच जो भी चर्चा चली हो। किन्तु मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सरपंचों को 50 लाख तक कार्य किये जाने की बात कही गई । लेकिन जब इन्हें 1 लाख कार्य को गुमराह में रखकर किया जा रहा हो तो यह इनके अधिकार क्षेत्र का हनन है। अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर ट्रायबल के अनुसूचित जनजाति को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है, इन्हें समुचित न्याय मिले अन्यथा बड़ा प्रदर्शन होने में देर नही लगेगी।

जनपद सीईओ अविनाश ठाकुर से जानकारी पर बताया कि कुछ सरपंचों में थोड़ी नारजगी थी चर्चा कर हल निकाल लिया गया हैं ब्लॉक में सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण व नियम के तहत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *