Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद ने भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन पर जताया शोक दी विनम्र श्रद्धांजलि


बालोद :- बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के गठन के बाद प्रथम संगठनात्मक परिचय बैठक आयोजित हुआ इस बैठक में प्रांत विहिप के सह मंत्री नंदु कुमार साहू, विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, विभाग सह मंत्री बालोद प्रभारी सुशील लड्ढा ,विभाग संयोजक प्रशांत दुबे व विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आज संगठन के आगामी कार्यक्रम संगठन विस्तार, धर्मरक्षा निधि संग्रहण व अन्य योजनाओं को लेकर महत्त्वपूर्ण चर्चा होनी थी लेकिन भारत रत्न सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार से बैठक को आगामी तिथि के लिए बढ़ाया गया व बैठक में उपस्थित सभी ने विश्व हिंदू परिषद परिवार की और से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
आज इस कार्यक्रम में विहिप जिला कोषाध्यक्ष स्वाधीन जैन, जिला उपाध्यक्ष राज सोनी, जिला सह मंत्री महेंद्र सोनवानी,जिला संयोजक बजरंग दल सतीश विश्वकर्मा, सह संयोजक उमेश सेन,दुर्ग से अनिल देवतलानी,युवराज साहू, गुंडरदेही प्रखण्ड अध्यक्ष भारतलाल साहू,हिमांशु महोबिया,दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, विजयभान ,नीलेश श्रीवास्तव, विजय सिंग, अर्जुन्दा नगर विहिप अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज,गौरक्षा समिति के नरेंद्र जोशी, किशुन राम पटेल,खूबलाल चंद्राकर,चेनसिंह निर्मलकर, अर्जुन राय,रमेश सोनी,प्रवीण चंद्राकर, पुखराज देशमुख, चेमन देशमुख कोड़ेवा,नंदकिशोर, किशन कुमार यादव,हेमंत साहू देवरी, अमित केवलानी,रोशन ढीमर सहित अन्य संगठन साथी विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *