आडेझर पंचायत से उठा विरोध का स्वर पूरे जिले में फैला अब जनपद सदस्य व भारतीय ट्रायबल पार्टी भी सामने आकर विरोध का किये समर्थन
,,,, बिना सरपंच की जानकारी के ठेकेदार द्वारा गांव में कार्य कराए जाने का मामला
,,,ब्लॉक के सरपंच अफसरों पर लगा रहे मनमानी के आरोप

डौंडी cg24 आजतक न्यूज –
सरपंचों की जानकारी के बिना पंचायतों में कार्य कराए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। ऐसे ही एक मामले में आडेझर पंचायत से उठा विरोध का स्वर अब पूरे डौंडी ब्लॉक और जिले में फैल गया है। इस मामले को लेकर सभी सरपंच एकजुट हो गए हैं। बैठक में प्रस्ताव पास कर स्पष्ट रूप से शासन प्रशासन को चेताया गया है कि पंचायतों में हो रहे कार्यों की कार्य एजेंसी यदि पंचायत है तो उसे पंचायत द्वारा ही कराया जाए।
जी बीते सप्ताह डौंडी ब्लाक के ग्राम पंचायत आडेझर के सरपंच द्वारा डौंडी जनपद कार्यालय के सामने दिया गया धरने का असर पूरे जिले में दिखाई देने लगा है। रविवार को जिला सरपंच संघ की बैठक डौंडी ब्लाक के ग्राम पंचायत आवारी में हुई। इसमें एक तरफ अनेक विषयों पर प्रस्ताव पारित किए गए वही करेझर के सरपंच द्वारा किया गया धरना का मामला भी उठा। इसके बाद प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी पंचायत को यदि कार्य एजेंसी शासन द्वारा बनाया जाता है तो उस कार्य को किसी ठेकेदार से ना कराकर पंचायत द्वारा ही कराया जाए। इस प्रस्ताव से यह स्पष्ट हो गया है कि ग्राम पंचायत आडेझर का मामला अब शांत होने वाला नहीं है।बैठक सर्व समिति से एक राय होकर निर्णय लिया कि. आवास की राशी एवं नया आवास की सुची जारी किया जाय व तत्काल भुगतान किया जाए डंबित , सरपंचो का मानदेय २०,००० होना चाहिए ब्लॉक में पंचायतो मे जो भी काम हो उसे पंचायत के द्वारा किया जाना चाहिए ठेका प्रथा बंद किया जाय वही राजनितिक हस्तक्षेप बंद हो आगनबाड़ी एवं प्राथमिक शाला मे जल जीवन मिशन के तहत पंचायत को मिला कार्य बिना पंचायत जानकारी के ठेकेदारों द्वारा कार्य किया जा रहा है उसे रोककर पंचायत को दिया जाय । नल जल एवं स्ट्रीट लाइट के बिजली बिल भुगलान शासन के द्वारा जल्द किया जाय क्षेत्र में अवैध शराब एवं सट्टा तुरंत बंद किया जाय ।

जाने क्या हुआ था ग्राम पंचायत आडेझर में
जनपद पंचायत डौंडी द्वारा ग्राम पंचायत आडेझर में आंगनबाड़ी में नल पाइप फिटिंग का कार्य स्वीकृत हुआ था। इस कार्य को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बनाया गया था, लेकिन किसी अन्य ठेकेदार द्वारा चुपके से इस कार्य को पूरा कर दिया गया । इस बात से नाराज सरपंच ने डौंडी जनपद कार्यालय के सामने धरना दे दिया था।इसके बाद सरपंच संघ भी इस मामले में कूद गया था।
सरपंचों में इसलिए है आक्रोश
अफसरों की मनमानी को लेकर सरपंचों में जमकर आक्रोश है। सरपंचों का कहना है कि पंचायतों की आड़ में अफसर अपनी मनमानी करते हैं। कार्य की एजेंसी पंचायत को बनाकर एक तीर से दो निशाना साधते हैं। एक तरफ कार्य ठेकेदारों को दे देते हैं और दूसरी तरफ यदि कार्य में गुणवत्ता नहीं हुई तो पंचायत के सिर इसका ठीकरा फोड़ देते हैं। इस तरह अफसरशाही से सरपंचों में जबरदस्त नाराजगी है। हालांकि पूरे पंचायतों में इस तरह के कार्य चलते हैं लेकिन कोई भी सरपंच सामने नहीं आता। अब जब आडेझर के सरपंच सामने आ गए हैं तो इस मुद्दे को जिला सरपंच संघ उठाने में लग गया है।

भारतीय ट्रायबल पार्टी के जिला अध्यक्ष रोहित माहला ने कहा कि
सरपंचों द्वारा जनपद पंचायत डौंडी कार्यालय की सामने हड़ताल किया था उसका हम पूरा समर्थन करते हैं डौंडी ब्लाक बालोद जिला का एक मात्र आदिवासी ब्लॉक है लेकिन यहां पर बैठे अधिकारी कर्मचारी दिनोंदिन अपनी मनमानी कर रहे हैं और हमारे आदिवासी जनप्रतिनिधियों का शोषण और उनका अधिकार छीन रहे हैं जिसका भारतीय ट्राईबल पार्टी जिला बालोद ऐसे अधिकारी कर्मचारियों का पुनरजोर विरोध करते हैं और आगामी दिनों में भारतीय ट्राइबल पार्टी द्वारा जनपद सीईओ द्वारा सरपंच के अधिकारों को हनन कर उनके ग्राम सभा के अनुमति द्वारा डौंडी ब्लाक 49 पंचायतों में किए गए जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्य का भुगतान जनपद सीईओ द्वारा ही किया जाएगा तो हमारे डौंडी ब्लाक के सरपंचों सरपंचों के द्वारा किसी भी प्रकार से जल जीवन राशि का भुगतान कराने के लिए दबाव बनाती है तो जनपद सीईओ के खिलाफ भारतीय ट्राइबल पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन और पूर्व में किए गए कार्यों का पारदर्शिता जांच करने के लिए राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे।
जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि डोण्डी जनपद पंचायत में लगातार आदिवासी सरपंचों के अधिकारों का हनन किया जा रहा हैं जिसका विरोध अब सरपंच खुद कर रहे है अगर जनपद अधिकारी अपनी मनमानी व ठेकेदारी प्रथा जो पंचायतो में किया जा रहा हैं उस पर अंकुश नही लगाते तो आगामी दिनों में इसके लिए सड़क की लड़ाई लड़ने मैं स्वयं बैठूंगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904