Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संभागीय संचालक स्वास्थ्य के जारी पत्र व निर्देश पर बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग में भी होंगी कार्यवाही ? संलग्नीकरण मामले पर 7 दिवस के अंदर आदेश निरस्त कर मूल स्थान पर भेजने का निर्देश

cg24 आज़तक न्यूज

स्वास्थ्य विभाग में cmho और bmo के द्वारा फिर से संलग्नीकरण का खेल शुरू करने का मामला सामने आ रहा है। जिस पर 2019 से शिकायत किया गया था व कल इस विषय पर कार्यवाही करने पत्र जारी हुआ ।
पूरे बालोद जिले के स्वास्थ्य विभाग में संलग्नीकरण का मामला गरमाया

स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी के द्वारा इस संलग्नीकरण का विरोध किया गया था व लगातार संलग्नीकरण करने के विरोध में पत्राचार किया गया था अध्यक्ष पूरी ने कहा है कि इस विषय पर कल दिनांक 7.02.2022 को आदेश जारी कर ऐसे सभी संलग्नीकरण के मामलों में कार्यवाही करने का निर्देश जारी किया गया है। जिससे बालोद जिला के अंदर संलग्नीकरण के मामले में रोक लगेगी

गुंडरदेही :- कल दिनांक 7/2/2022 को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के द्वारा संलग्नीकरण को निरस्त करने का आदेश जारी किया गया।जहाँ भी कर्मचारी अधिकारी संलग्न है उनको तत्काल कार्यमुक्त कर उनके मुलपदस्थपना स्थान भेजने का आदेश जारी किया गया और 7 दिवस के भीतर प्रति पालन भेजने का आदेश दिया गया!बालोद जिले के सभी ब्लॉक व cmho कार्यालय में संलग्नीकरण किया गया है इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी के द्वारा संलग्नीकरण का विरोध किया गया था व लगातार संलग्नीकरण करने के विरोध में पत्राचार किया गया था जिससे संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के द्वारा तत्काल संलग्नीकरण निरस्त करने का आदेश 5 सितम्बर 2019 को जारी किया गया था लेकिन जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संयुक्त संचालक के आदेशों का अहवेलना किया गया और लगातार कर्मचारी अधिकारी को यहाँ से वहाँ संलग्न किया जा रहा है जो की शासन के नियमो के विरुद्ध है । छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर छ ग.पत्र क्रमांक 1-09/2014/सत्रह/एक नया रायपुर दिनांक 26/03/2014 के द्वारा निर्देशित किया गया है कि चिकित्सकिय अमला को मूल पदस्थापना स्थल से अन्यंत्र संलग्न नही किया जाना है।

संभागीय संयुक्त संचालक का पत्र 2019 को


स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष ने ऐसे कुछ नाम cg24 आज़तक को उपलब्ध कराए है जो निम्न है।

बालोद जिले के संलग्न अधिकारी/ कर्मचारी
1- डॉ प्रभा बर्मन- सी एच सी गुंडरदेही संलग्न -जिलाअस्पताल बालोद
2 -डॉ रेणुका प्रसन्नो – जिलाअस्पताल बालोद-संलग्न–सी एच सी गुंडरदेही
3 -श्री गौतम वर्मा rma पीएचसी गुरेदा संलग्न-कार्यालय cmho
4 -श्री नीरज गौतम फार्मा. सी एच सी गुंडरदेही संलग्न-कार्यालय cmho
5- प्रवीण साहू ag3 पी एच सी रनचिरई संलग्न-chc गुंडरदेही
6- रिकू देवरणकर jsa पी एच सी गुरेदा संलग्न- chc गुंडरदेही
7- शैल सिंह ag3 पी एच सी साकरी सलग्न- chc गुंडरदेही
8- लक्ष्मण साहू Rho -फील्ड -chc गुंडरदेही संलग्न -chc गुंडरदेही* बाबू का कार्य
9- दिनेश कुंजाम ag3 पीएचसी चिखलाकसा संलग्न -chc doundi
10- डोमन लाल साहु ag3 पीएचसी घोटिया संलग्न–chc doundi
11- दारा सिंह बघेल ag3 पी एच सी अमाडुला संलग्न chc doundi
12- ओम लता मरकाम ag3 -पी एच सी सुरडोंगर संलग्न -chc doundi
13 -आर के लरेंद्र rho उप स्वास्थ्य केंद्र कुआगोन्दी सलग्न- chc doundi
14- सुभाष साहू फार्मा. पी एच सी कुरदि सलग्न-सी एच सी गुंडरदेही
15- कल्याण सिंह कुर्रे फार्मासिस्ट पी एच सी खुरसुनी संलग्न -कुरदी

इस मामले पर जारी निर्देश पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी जे पी मेश्राम ने कहा कि जो पत्र जारी हुए है। वो संभागीय कार्यालय के द्वारा जारी किए गए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किये गए अधिकारी कर्मचारी से सम्बंधित है। जिनको मूल स्थान में भेजने व उनके कार्यादेश को निरस्त करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बालोद जिला में ऐसे मामले में कार्यवाही पहले से ही कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *