Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चंपेश्वर सिंह राजपूत को पित्र शोक

cg24 आजतक न्यूज –

छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रान्त अध्यक्ष ,वरिष्ठ फिल्मकार, साहित्यकार,उद्घोषक,लोककलाकार श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत के पिता ग्राम परसुली( गुरुर )निवासी स्वर्गीय श्री जवाहर सिंह राजपूत का 74 वर्ष की आयु में दिनांक 7 फरवरी 2022 को आकस्मिक निधन हो गया है। वे अध्यात्म,कला,साहित्य,राजनीति,
समाजसेवा आदि क्षेत्रों में सक्रिय रहें।उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम परसुली में किया गया। इस अवसर पर समूचे ग्रामवासी वँहा मौजूद रहे। वर्तमान सरपंच श्री मोतीराम देवांगन,पूर्व सरपंच श्री झलेन्द्र सिन्हा ,पूर्व सरपंच श्री दीनदयाल सलाम ,ग्राम पटेल श्री जीवराखन सिन्हा, वरिष्ठ नागरिक श्री देवसिंह साहू,श्री इंदल साहू,श्री पुनीत साहू ,श्री उदेराम सिन्हा,राजनीति के क्षेत्र से पूर्व क्षेत्रीय विधायक श्री भैया राम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष श्री तामेश्वर साहू ,कांग्रेस नेता जनाब सादिक अली,डॉक्टर किशोर साहू ,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण श्री याद राम साहू ,श्री ईशाप्रकाश साहू,श्री टुकेश्वरप्रसाद पांडेय और कला क्षेत्र से श्री दाऊलाल किरण आमदी ,श्री बाबूलाल पटेल, आमदी श्री पुनीत पटेल सांगली आदि शिक्षा क्षेत्र से राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक श्री सेवक राम नेले डोटोपार ,राष्ट्रपति पुरुस्कृत शिक्षक श्री तामेश्वर लाल साहू पेरपार ,प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला भिरई श्री देवनाथ देवांगन जी ,प्रधानपाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिरई श्री मोहन दास नवरंग जी ,सेवा निवृत प्रधानपाठक श्री नेम सिंह कौशिक,अध्यात्म क्षेत्र से श्री वेदप्रकाश वर्मा डोटोपार ,श्री डॉक्टर पवन गंजीर मोहरा,श्री दिनेश्वर गंगबेर जेवरतला, श्री भोज राम सोनबोईर,सेवानिवृत प्रधानपाठक श्री गिरधारी लाल सोनी कँवर ,श्री रविकांत साहू पलारी,श्री शिव ठाकुर ,प्रधान पाठक श्री जयप्रकाश राजपूत,शिक्षक श्री कौशल कुमार सर्वे पेंडरवानी ,श्री रिखीराम ध्रुव,सेवानिवृत प्राचार्य श्री बाला राम साहू भिरई ,श्री एम आर सोनी,विभिन समाज के प्रमुख ,सेवा निवृत एस डी एम श्री फकीर देवांगन ,श्री ईश्वर देवांगन आदि लोग मौजूद थे।

क्षेत्र के जाने- माने खिलाड़ियों की भी बहुत अधिक संख्या रही । अंकुश देवान गुरुर,सूर्यकांत आडिल पाहन्दा,सतीश साहू ठेकवाडीह, प्रीतम साहू सांगली,बिट्टू बनपेला बटरेल,लेखमनी साहू कोसागोंदी,खिलेश्वर कोटेंगले कँवर,चंद्रकांत साहू ठेकवाडीह, ओमप्रकाश साहू पलारी आदि मौजूद रहे।

श्री जवाहर सिंह राजपूत का जन्म 1949 में हुआ था,वो छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी,रामलीला,रामायण पार्टी आदि से शुरू से जुड़े रहे।वे एक समाज सुधारक के रूप में सदैव याद किये जायेंगे। राजनीति में रहकर भी उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सदैव काम किया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रान्त संरक्षक वेदप्रकाश वर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार मनमोहन साहू , छत्तीसगढ़ मानस संगठन के धमतरी जिला अध्यक्ष गणराज सिन्हा,बालोद जिला कोषाअध्यक्ष भोजराम सोनबोईर,गुरुर तहसील के अध्यक्ष युगल किशोर कौशिक समेत सैकडों मानस प्रेमी मौजूद रहे।
शासकीय प्राथमिक शाला परसुली,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसुली,शासकीय प्राथमिक शाला भिरई,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिरई,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भिरई के समस्त शिक्षक- शिक्षिका समेत सैकडों शिक्षक शिक्षिका और मानस से जुड़े लोग ,मानस मण्डली वाले लोग ,लोककलाकार,फिल्मी कलाकार लोग क्रमशः आते रहे।

श्री जवाहर सिंह राजपूत अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला राजपूत ,बड़े सुपुत्र श्री कमलेश्वर सिंह राजपूत ,श्री चंद्रशेखर राजपूत ,श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत ,श्री दुर्गेश्वर सिंह राजपूत हैं।

दशगात्र दिनांक 17 फरवरी को और तेरहवीं तथा शांति भोज 20 फरवरी को ग्राम परसुली कँवर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *