Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया ने बांटा जरूरतमंदों को जनसम्पर्क राशि

cg24 आजतक न्यूज –

डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने लगातार जनसंपर्क राशि तथा स्वेच्छा अनुदान राशि चेक के माध्यम से वितरण कर रही है। गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को तथा महिला स्व सहायता समूह के बहनों को स्वालंबी बनाने तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने व समूह की गतिविधियों को आगे बढ़ाने सहयोग राशि प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दे रही है। बुधवार को नगर के अपने निवास में पूर्व में आर्थिक सहायता हेतु मांग पत्र सौंपा गया था जिसे कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दूरभाष व अन्य माध्यमों से हितग्राहियों तक सूचना पहुंचा कर अपने निवास में चेक का वितरण किया। जिससे चेक प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का धन्यवाद ज्ञापित किया। सुबह से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं व जरूरत मंद चयनित हितग्राहियों ने बारी बारी से मंत्री जी के हाथों से चेक प्राप्त कर खुशी का इजहार करते नजर आ रहे थे। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने भी महिला समूह व चेक प्राप्त करने वाले जरूरतमंद हितग्राहियों को इस चेक से मिलने वाली राशि का सदुपयोग करने तथा अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में लगाने के लिए कहा। गरीबी कथा बीमारी से ग्रस्त कुछ हितग्राहियों ने चेक प्राप्त होते ही मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। चेक वितरण करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि आप सभी कोरोना महामारी के संकट काल में आर्थिक मानसिक रूप से परेशान हुए हैं जिसकी भरपाई कर पाना तो संभव नहीं है, लेकिन कुछ आर्थिक मदद कर आपकी आर्थिक संकट को दूर किया जा सकता है। इस उद्देश्य से आपको यह चेक वितरण किया जा रहा है इस चेक का सदुपयोग कर और अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाइये। आप अच्छा काम करते रहिये मैं आपके साथ हूं। जब भी कोई जरूरत पड़े मदद के लिए आपकी बहन अनिला भेड़िया आपके साथ हैं। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने कहा कि महिला समुहों ने महिलाओं के उत्थान , किशोरी बालिकाओं की व्यक्तिगत स्वच्छता के लिये सेनेटरी पैड की उपयोगिता को बढ़ावा देने जोर दिया जा रहा है। वह काबिले तारीफ है। कम दर में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। जिससे यौन जनित रोगों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, जनपद सदस्य माधो गिरी गोस्वामी ,एल्डरमैन संजय गुप्ता,एकलव्य कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *