Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

असम के मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में डौण्डी नगर में भी पुतला दहन

डौण्डी :- नगर के मथाई चोक में सोमवार को युवा और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो प्रदर्शन किया। उन्होंने यह प्रदर्शन असम के मुख्यमंत्री द्वारा राहुल गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में किया और असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर टिप्पणी की है उस प्रकार कांग्रेस भी कर सकती है लेकिन यह हमारी संस्कृति में नहीं है।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमेश कोर्राम व महामंत्री कैलाश राजपूत ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। जिसका सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध करते हैं। इस टिप्पणी के लिए असम के मुख्यमंत्री को राहुल गांधी जी से माफी मांगना चाहिए। असम जैसे राज्य के जिम्मेदार मुख्यमंत्री होने के नाते आपको इस प्रकार की भाषा शोभा नहीं देती है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे और असम मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से अतीक कुरैशी, रविकांत देशमुख,कोमलेन्द्र चंद्राकर,मोनू राजपूत,पल्टन भुआर्य,शोएब खान,शाहरुख खान सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *