Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खलारी में मनरेगा मजदूर ने अपनी समस्या को लेकर जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के निवास पहुंचे

गुंडरदेही cg24 आज़तक न्यूज :-

गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 2 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खलारी में मनरेगा कार्य मे मेट एवं पंच से नाराज होकर मेट व रोजगार सहायक को हटाने की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों ने जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जनपद अध्यक्ष सुचिता साहू ने सही निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण एवं मजदूर वापस लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खलारी में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से तालाब गहरीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें 130 मजदूर कार्यरत है।

मजदूर भारत लाल, युवराज, भागवत, जीतकुमार, बालमुकुंद, कोमल सिंह, नीलम, सोभाराम, ताराचंद, सुरेंद्र, सुनील कुमार, जीतपाल, मोहनी, रामेश्वरी, प्रमिला, जागेश्वर, नरोत्तम बेनी, गोपाल, कुंती बाई, कला बाई, जयंती, चित्रसेन एवं लगभग अन्य 130 मजदूरों ने मेट एवं वार्ड पंचों पर आरोप लगाते हुए जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू के निवास पहुंचकर कार्य मे मनमानी करने का आरोप लगाया है। मजदूरों ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के अनुसार एक गोदी में 13 फीट लंबा 13 फीट चौड़ा एवं 13 इंच गहरा को दो व्यक्तियों को दिया जाता हैं। जबकि तालाब की पार ऊपर होने के कारण 2 मजदूर खुदाई को सुबह से शाम हो जाता है। वही तीन मजदूरों की मांग पर मजदूरों ने जनपद अध्यक्ष के निवास पहुंचकर इस समस्या को समाधान करने के लिए निवेदन किया। ग्राम पंचायत के मेट, पंच ने बिना कार्य किए टालमटोल कर अपना जॉब कार्ड में नाम जुड़वाने का प्रयास कर रहे हैं ।

मनरेगा मजदूर नरोत्तम साहू ने बताया कि पंचायत द्वारा मनरेगा के मजदूर को ग्राम पंचायत के पुराना स्कूल भवन में कार्य करवा रहे हैं। यह भी पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मेट की लापरवाही सामने आ रही है। जो जांच का विषय है।

वार्ड पंच एवं ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि मैं नि:स्वार्थ भाव से निरीक्षण करने आता हूं। मनरेगा में कोई मुझे रोजगार नहीं चाहिए।

सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही ने कहा कि मजदूरों की मांग जायज है इस विषय को लेकर जांच करवाएंगे।

हितेश कुमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत खलारी ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप गलत है, हम अभी 10 इंच गोदी खुदाई करवा रहे थे। अब 12 इंच खुदाई करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *