cg24 आजतक न्यूज
बालोद / शासन के निर्देशानुसार पंचायतों मैं राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जाना है। क्लब गठित करने सभी सरपंचों को प्रेरित किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब में 18 से 40 वर्ष आयु के न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 40 सदस्य होंगे। जिसमें कम से कम एक तिहाई महिला सदस्य होंगे। सदस्यों का चयन लिंग, जाति, धर्म के आधार पर नहीं होगा जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग लेना है।


जिला कांग्रेस कमेटी के संजय चंद्राकर ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं में शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान से जोड़ना तथा युवाओं में खेल शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देना है।

।

जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री दुर्गा ठाकुर ने कहा कि योजना की सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु राजीव गांधी मितान क्लब का पंचायतों में गठन किया जा रहा है। गठन उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा गठन को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिससे पंचायत क्षेत्र में योजना का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो सके

प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव छबीला सिन्हा ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजना युवा मितान क्लब का गठन है। इससे युवाओं की ग्रामीण विकास में भागीदारी बढ़ेगी। योजना के माध्यम से युवाओं को सांस्कृतिक, खेल एवं रचनात्मक कार्य से जोड़ा जा रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904