
cg24 आज़तक न्यूज :-
दाल के बगैर ही बच्चों को मिल रहा मध्यान भोजन
संकुल समन्वयक ने कहा दाल ना देना काफी गलत
देहातों में संचालित स्कूलों में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर सवाल
एंकर- शासन की ओर से स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के उद्देश्य को लेकर मध्यान्ह भोजन योजना शुरू की गई है लेकिन मध्यान्ह भोजन योजना में किस तरह की लापरवाही बढ़ती जा रही है इसका नमूना महासमुंद जिले में देखने में आ रहा है। ग्राम कुम्हारी में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों को बगैर दाल के ही चावल परोसा जा रहा है। बगैर दाल के ही बच्चे मध्यान भोजन खा रहे हैं लेकिन स्कूल के प्रधान पाठक से जब इस बारे में चर्चा की गई तो उनका जवाब भी काफी चौंकाने वाला था दरअसल उनका कहना था की दुकान खुला नहीं होने की वजह से दाल नही बन पाया। ऐसे हालातों में स्कूलों में मध्यान्ह भोजन सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाती है हम आपको बता दें कि शासकीय प्राथमिक शाला में कमजोर और गरीब तबके के बच्चे पढ़ने आते हैं जिन्हें मध्यान भोजन मिलने के बाद उनका पेट भरता है फिर भी उनको दिए जाने वाले मध्यान भोजन में इस तरह की लापरवाही बरते जाने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि शाला निरीक्षण करने पहुंचे संकुल समन्वयक ने भी इस बात को स्वीकार किया कि दाल नही दिया जाना गलत है और वे इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करेंगे।

रिपोर्ट जीत तिवारी महासमुन्द
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904