google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सुुुरडोंगर मामले में जेसीबी जप्त डौण्डी पुलिस जल्द ही इसमें आरोपियों को करेगी गिरफ्तार

डौण्डी से ओम गोलछा की खबर

डोण्डी–सुरडोंगर में बीते दिनों गणेश राम बघेल के आशियाने को jcb से बल पूर्वक अवैध अतिक्रमण को हटाने के नाम से की गई ग्राम वाशियो की कार्यवाही से आहत गणेश राम बघेल आज पूरे परिवार के साथ स्थानीय पुलिस थाना गेट पहुँच कर धरने में बैठ गया व पुलिस प्रशासन से जल्द ही मकान तोड़ने वालों पर तत्काल कार्यवाही की मांग करने पे अड़ा रहा। गणेश राम बघेल के दिन भर थाने गेट में बैठने से डोण्डी पुलिस हरकत में आयी व बल भेज कर मकान तोड़ने में उपयोग की गई jcb को जप्त कर थाना लाया गया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रथम दिन से ही इस घटना पर शिकायत के अनुसार कार्यवाही किये हैं जाति प्रमाण दो दिन पूर्व ही प्रस्तुत किये जिस पर कार्यवाही का अधिकार मुझे नही होता जिसे आगे अधिकारी को अवगत करा कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *