
cg24 आजतक न्यूज
डौंडी लोहारा — विकास खंड अंतर्गत ग्राम संबलपुर(नाहन्दा) में दो दिवसीय जसगीत एवम झांकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर छालीवुड के निर्माताओं एवम कलाकारों सहित जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा रहा।
ग्राम संबलपुर( नाहदा ) में दो दिवसीय जस गीत एवं झांकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मोहन सुंदरानी (छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माताएवम निर्देशक ) तथा अध्यक्षता यश पांडे (बंटी महाराज) ने किया तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में नवल दास मानिकपुरी( कबीर भजन सम्राट छत्तीसगढ़), सुश्री मोना सेन (पूर्व अध्यक्ष केश कला बोर्ड ), ,मिनी माता सम्मान से सम्मानित फिल्म अभिनेत्री श्रीमती उर्वशी साहू , कॉमेडियन छालीवुड गोल्डन साहू ( फिल्म अभिनेता) , संतोष थापा (भजन सम्राट छत्तीसगढ़ ) अलीम बंसी ( छालीवुड हीरो) ,सोनम शिखर ( एल्बम अभिनेत्री) सोनम सोनी, ,सरवन मानिकपुरी ,जनपद सदस्य केजु राम साहू जनपद सदस्य सरपंच श्रीमती साधना चौधरी तथा विपणन सहकारी समिति डौंडी लोहारा के उपाध्यक्ष जयेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया।मंचीय कार्यक्रम में अतिथियो का सम्मान पुष्पहार एवम प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि की आसंदी से मोहन सुंदरानी ने कहा कि आज आपके ग्राम के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जिंदा रखने वाले लोग भारी संख्या में उपस्थित हुए है। यह सब यश पांडे के कारण संभव हो पाया है।आपके ग्राम में जब भी आप इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करेंगे मैं अपनी व्यस्तता के बावजूद भी आपके बीच उपस्थित रहूंगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष की आसंदी से यश पांडे ने कहा कि आज संबलपुर ग्राम में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत से जुड़े दर्जनों कलाकार उपस्थित हुए हैं । यह हम सभी लोगो के लिए सौभाग्य की बात है । ग्राम संबलपुर वाले सदैव छत्तीसगढ़ी संस्कृति तथा कला के प्रति रूचि रखते है यही कारण है कि हमारे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जगत के सभी साथी यहाँ उपस्थित हुए है।
छतीसगढ़ी फ़िल्म जगत से जुड़े सुश्री मोना सेन , नवल दास मानिकपुरी , श्रीमती उर्वशी साहू , गोल्डन साहू , संतोष थापा अलीम बंसी ,सोनम शिखर , सोनम सोनी, ,सरवन मानिकपुरी सहित सभी उपस्थित कलाकारों ने अपनी -अपनी कला से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
ग्राम संबलपुर में आयोजित कार्यक्रमको सफल बनाने में आयोजक समिति के जागेश्वर साहू ,महेंद्र साहू, राजा ,तरुण साहू तथा सौरभ साहू सहित अन्य सक्रिय भागीदारी रही ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904