
cg24 आजतक न्यूज


डौंडीलोहारा :- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात देने वनांचल क्षेत्र का दौरा करते हुए ग्राम बड़ा जूंगेरा व लोहारटोला पहुंचे जहां ग्रामीणों ने बाजे गाजे के साथ रिलो नृत्य दल व पारम्परिक नर्तक दल ने नाचते गाते स्वागत सत्कार करते हुए लोकार्पण स्थल पर पहुंचे । जहां कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने मिडिल स्कूल अतिरिक्त कमरा , कन्या आश्रम अतिरिक्त कमरा, सीसी रोड निर्माण कार्य , निर्मला घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दिया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद स्कूल भवन पहुंचकर प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं से रूबरू होने पहुंची तथा स्कूली बच्चों से पहाड़ा सुनाने कहा तो तुलेश्वरी ठाकुर कक्षा 5 वी की छात्रा ने पहाड़ा सुनाया सभी ने ताली बजा कर सम्मान किया। कुछ बच्चों ने रूक रुक पहाड़ा सुनाने का प्रयास किया तो उपस्थित शिक्षको को कैबिनेट मंत्री ने पढ़ाई की स्तर सुधारने कहा। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया की काफिला झीकाटोला पहुंचा जहाँ अतिथियों का ग्राम प्रवेश द्वार में स्वागत सत्कार करना शुरू कर दिया गया। प्राथमिक शाला अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य, नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। प्राथमिक शाला भवन में आहाता निर्माण कार्य की घोषणा की जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। गोटीटोला में प्राथमिक शाला अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण कर ग्रामीणों का मन मोह लिया। कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता संभाली है। तब से ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध करा रही है। किसानों को समृद्ध बनाने फसल चक्र में परिवर्तन करने की सलाह दी। आप सभी कृषक वर्ग कोदो, कुटकी, गन्ना, दलहन, तिलहन सहित धान के अलावा अन्य फसलों की पैदावरी करें। कांग्रेस के सरकार ने शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने इंग्लिश मीडियम स्कूलों की सौगात दी रही है। जिससे गांव के बच्चे भी आईएस, आईपीएस बन सके। ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध कराने विभिन्न निर्माण कार्यो की लगातार स्वीकृति प्रदान कर रही है जिससे ग्रामीण प्रसन्न है। मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा ने गांव गांव में युवा मितान की गठन पर जोर देते हुए शासन की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पहल करने कहा। कोडेकसा सरपंच पुरुषोत्तम साहू ने कांग्रेस कार्यकाल में अपने ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहने की बात कहते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल लोढा, जिला कांग्रेस महामंत्री हस्तीमल सांखला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, प्रोफेशनल कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास भेंडिया, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी गुलाब भंसाली, युवा नेता प्रकाश शर्मा, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र भेंडिया, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, जनपद सदस्य जागेश्वर दर्रों, सरपंच बड़ा जूंगेरा नीलिमा टेकाम, सरपंच चिखली आशा टेकाम, डेनियल टेकाम, कोडेकसा सरपंच पुरुषोत्तम साहू, सरपंच पिपरखार रूपा मंडावी, सरपंच खड़बत्तर सुषमा लोहिया, भारत पटेल, रामकुमार , ओंकार ठाकुर, गणेश रात्रे, नरेंद्र मंडावी, छबीला सिन्हा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904