google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद : कलेक्टर ने जिला अस्पताल बालोद में एक वर्ष की बच्ची को पोलियो की खुराक पिलाकर किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

cg24 आजतक न्यूज


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिले में सघन राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला अस्पताल बालोद में ग्राम भैंसबोड़ की एक वर्ष की बच्ची कु. निधि साहू को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि इस अभियान के तहत् प्रथम दिवस को आज बुथ स्तर पर शून्य से पाॅच वर्ष उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। द्वितीय व तृतीय दिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ.एस.एस.देवदास, जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. पी.एल.मेरिया, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ.आर.के.श्रीमाली, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मीनल चौबे सहित जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सक व स्टाॅफ उपस्थित थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *