google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

रविकांत देशमुख बने डौंडीलोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

डोण्डी– ओम गोलछा की खबर

*कल बालोद जिला युवा कांग्रेस का बैठक रखा गया था जिसमें निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद से मुक्त किया गया एवं सक्रिय पदाधिकारी को प्रमोशन किया गया जिसमें रवि कांत देशमुख को युवा कांग्रेस डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है
ज्ञात हो कि इससे पहले भी रविकांत देशमुख ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी इसके बाद बालोद जिला युवा कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव की जिम्मेदारी संभाली इससे पहले डौंडीलोहारा विधानसभा के अध्यक्ष हरीश साहू की युवा कांग्रेस में निष्क्रियता को देखते हुए एक बार फिर रवि कांत देशमुख को डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष कमान दिया गया है जिसमे युवाओं में हर्ष की लहर है
विधानसभा अध्यक्ष बनने पर डौंडीलोहारा विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने भी हर्ष व्यक्त की साथ में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाड़ी , मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी , बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम , जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती दुग्गा उपाध्यक्ष पुनीत सेन , ब्लॉक महामंत्री कैलाश राजपूत, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अतीक कुरेशी, सचिव कोमलेंद चंद्राकर, युवा कांग्रेस से प्रभारी महासचिव परितोष हंसपाल, आदित्य दुबे, शोएब रजा, शुभम गावड़े, चैनेंद्र राजपुत, शाहरुख खान, सहित समस्त डौंडीलोहरा विधानसभा के कांग्रेसीयो ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *