google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शीतला मंदिर के पास लगाए स्ट्रीट लाइट से मंदिर के पास का परिसर रात्रि में अंधेरे से मुक्त रहेगा जिससे रात्रि के समय मंदिर के तरफ आने जाने वालों को सुविधा मिलेगा

डौंडी लोहारा — स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रिय प्रयासों से वार्ड 06 अंतर्गत स्थित मां शीतला मंदिर के पास तालाब के अंदर लगे तिरछे तथा खराब हालत के विद्युत खंबे को बदल कर तालाब के अंदर के बजाय तालाब के ऊपरी हिस्से में लगवाने का कार्य सम्पन्न हुआ है। माँ शीतला मंदिर के पास विद्युत खंबे का पार्षद माया जयेश ठाकुर ने अवलोकन किया इस अवसर पर महेश दुबे ,गोपाल राम, आरती संचेती, दुर्गा यादव तथा संतरी बाई पटेल भी उपस्थित रहे।
उक्त संबंध में पार्षद माया जयेश ठाकुर ने बताया कि माँ शीतला मंदिर के पास तालाब के अंदर पानी मे लगे विद्युत खंबे के तिरछा झुक जाने से कभी भी उस विद्युत खम्बे के गिरने का डर बना रहता था जिससे कभी भी दुर्घटना घटने से इंकार नही किया जा सकता था।इसी तरह उस तिरछे विद्युत खम्बे में स्ट्रीट लाइट लगाने में भी नगर पंचायत के विद्युत विभाग के कर्मचारियों को जान जोखिम में डाल कर उस खम्बे में लाइट लगाना पड़ता रहा है।
तालाब के अंदर लगे इस तिरछे विद्युत खम्बे के स्थान पर नया विद्युत खंबा अब तालाब के पार में लगाया गया है। जिससे अनहोनी होनी की संभावना भी अब समाप्त हो गयी है। साथ ही नए। विद्युत खम्बे के माँ शीतला मंदिर के पास लगाए जाने से स्ट्रीट लाइट से मंदिर के पास का परिसर रात्रि में अंधेरे से मुक्त रहता है जिससे रात्रि के समय मंदिर के तरफ आने जाने वालों को सुविधा होने लगी है।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने इस विद्युत खम्बे को बदलने के काम के लिए विद्युत विभाग के जिला तथा स्थानीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है साथ ही नगर पंचायत के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें वार्ड वासियों ने पार्षद के रूप में सेवा कार्य करने का अवसर प्रदान किया है। इस सेवा अवसर के दौरान मेरा प्रयास है कि वार्ड के लोगो को बिजली, पानी के साथ साथ सुगम आवागमन के लिए ठीक ठाक सड़क की व्यवस्था करने का प्रयास लगातार जारी है।वार्डवासियों को उनके आवश्यकता के अनुरूप पेयजल तथा निस्तार के लिए भी सुविधाएं मिले मेरा इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *