google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खैरागढ़ उपचुनाव में बालोद जिले के कद्दावर भाजपा नेता प्रदेशमंत्री राकेश यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी,पार्टी की जीत के लिए चुनावी मैदान में हुए सक्रिय

राजनांदगांव cg24 आजतक न्यूज :- जिले के खैरागढ़ विधानसभा में उप चुनाव में भाजपा चुनाव जीतने में कोई कोर कसर बाकी नही रखना चाह रही है और यह इस बात से भी साफ दिख रहा की प्रत्याशी कोमल जंघेल के नामांकन के बाद ही आला नेताओ की बड़ी बैठक व आज प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन के बैठकों के दौर ने यह तो स्पष्ठ कर दिया है। कि केंद्रीय संगठन व प्रदेश संगठन के निर्देश पर सभी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी इस चुनाव को लेकर दी गई है। इसी कड़ी में बालोद जिला जे कद्दावर नेता व प्रदेश भाजपा के मंत्री राकेश यादव को भी इस उप चुनाव में जीत को लेकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। व बैठक के बाद सह प्रभारी नितिन नवीन व संगठन महामंत्री व राकेश यादव ने चुनावो को लेकर चर्चा भी की व चुनाव को लेकर राकेश यादव ने भी कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर अपनी बात रखी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *