बालोद/डौंडीलोहारा cg24 आजतक न्यू्ज
शिवसैनिक हर्षवीर कसार ने वर्तमान में कई छात्र संगठनों द्वारा ऑनलाइन एग्जाम हेतु चलाए जा रहे आंदोलनों को छात्रों के लिए अभिशाप बताया है उनका कहना है कि वर्तमान में स्थिति बहुत अच्छी है बच्चो की पढ़ाई भी हुई है हाल ही में प्रैक्टिकल्स एग्जाम भी ऑफ़लाइन ही हुए है और चूंकि जब अभी हालात काबू में है ऐसे में छात्रों द्वारा ऑनलाइन एग्जाम की माँग बिल्कुल नाजायज़ है छात्र अपना भविष्य स्वयं खराब करने में तुले हुए है जिस तरह पिछले 2 साल से प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन व ऑनलाइन एग्जाम के माध्यम से पास किया गया अगर उसी तर्ज पर फाइनल ईयर में भी राज्य सरकार द्वारा परीक्षाओं को ऑनलाइन किया गया तो महाविद्यालयीन शिक्षा का क्या अर्थ रह जाएगा ऐसे में समस्त छात्रों के हितों के मद्देनजर समस्त विश्वविद्यालयों को राज्य सरकार के फैसले का विरोध करना चाहिए जो छात्र संगठन के लोग इस तरह छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा की मांग को बढ़ावा दे रहे है शिवसेना उनकी कड़ी निंदा करती है जिन छात्र संगठनों द्वारा छात्रों को यह समझाना चाहिए कि परीक्षा उनके लिए कितनी आवश्यक है बजाए उसके उनके द्वारा छात्रों को भड़काया जा रहा है ऐसे छात्र संगठन के प्रमुखों को शर्म आनी चाहिए पूर्व में जब सब से पहले कोरोना महामारी के चलते महाविद्यालय बंद थे सर्वप्रथम शिवसेना द्वारा ही जनरल प्रमोशन की मांग की गई थी उस वक्त जो स्थिति बनी हुई थी उसके किये ऑनलाइन एग्जाम सराहनीय निर्णय था परंतु अब जब स्थितियां सामान्य है ऐसे में छात्रों के भविष्य के साथ खेलना सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस सरकार की गंदी राजनीति है उसके अतिरिक्त और कुछ भी नही शिवसेना सभी छात्रों से अपील करती है आप सभी अपना हित अहित समझें और इस तरह अपने आप को राजनीति का शिकार होने ना दे आप इन सब आंदोलन में शामिल हो कर सिर्फ अपना समय अपना हुनर अपना योग्यता बर्बाद कर रहें है अपने ही पैर में कुल्हाड़ी ना मारे वक़्त रहते आप अपने उज्ज्वल भविष्य के बारे में सोचें व हम आप सभी छात्रों से पुनः आग्रह करते है ऑफ़लाइन एग्जाम का विरोध नही स्वागत करें यह निर्णय आपको आपके जीवन मे योग्य बनाएगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904