google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांकेर सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में बस्तर के शिष्टमंडल व सांसद गणों ने भेंट की सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से

कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी के नेतृत्व में बस्तर के शिष्टमंडल व सांसद गणों ने भेंट की माननीय नितिन गडकरी जी मंत्री सड़क परिवहन व हाईवे भारत सरकार नई दिल्ली से।
दिल्ली में माननीय नितिन गडकरी जी सड़क व परिवहन मंत्री से कांकेर सांसद माननीय मोहन मंडावी जी के नेतृत्व में सांसद गणों व बस्तर के शिष्टमंडल जिसमें श्री रामविचार नेताम जी राज्यसभा सदस्य , श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग, श्री अरुण साव सांसद बिलासपुर, श्री सुनील सोनी सांसद रायपुर, श्री गुहाराम अगले सांसद, श्री दिनेश कश्यप जी पूर्व सांसद बस्तर ,श्री संतोष बाफना पूर्व विधायक जगदलपुर, श्री बैदु राम कश्यप पूर्व विधायक, श्री कमल चंद भंजदेव पूर्व युवा आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़, सुश्री लता उसेंडी पूर्व मंत्री, श्री निवास मददी जगदलपुर, श्री रूप सिंह मंडावी अध्यक्ष भाजपा जिला जगदलपुर, सुश्री अनीता नेताम पूर्व सदस्य जिला पंचायत कोंडागांव, श्री अजेन्द्र कुमार साहू भाजपा युवा नेता भाजयुमो महामंत्री मंडल गुरुर आदि ने भेंट के दौरान
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 का माकड़ी कांकेर से बेड़मा केशकाल तक सड़क की बदहाल स्थिति व सड़कों में हो रहे पेंचवर्क के विषय में माननीय मंत्री जी का ध्यान शिष्टमंडल ने आकृष्ट किए।
निर्माणाधीन बाईपास रोड को शीघ्र पूर्ण करने का मांग शिष्टमंडल ने रखा।
दुर्ग से अंतागढ़ तक चलने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर चैनगंज गुण्डरदेही, पाररास बालोद बघमरा बालोद में ओवरब्रिज निर्माण की मांग की गई।
शिष्टमंडल द्वारा धमतरी से जगदलपुर फोरलेन की मांग भी की गई।
जितने भी निमानाधीन बाईपास रोड है उसे शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित करने की मांग माननीय मंत्री जी से की गई।
सम्मानीय सांसद गणों व बस्तर शिष्टमंडल के साथ भारत सरकार के सड़क व परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा किया *।शिष्टमंडल द्वारा किए गए सभी मांगो का यथोचित निराकरण का आश्वासन माननीय मंत्री जी भारत सरकार द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *