Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मानव उत्थान सेवा समिति शाखा मालीघोरी खपरी के तत्वाधान में बस स्टैंड में शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया


सी जी 24 आज तक बोधन भट्ट बालोद
मानव धर्म के प्रणेता
सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से
परम आराध्य जगत जननी माता जी की पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शाखा मालीघोरी खपरी के तत्वधान में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया लगातार कई वर्षों से गर्मी के दिनों में अप्रैल, मई,जून 3 माह तक बस स्टैंड में शीतल जल प्याऊ घर संचालित किया जाता है इस वर्स भी संस्था के द्वारा प्याऊ घर का उद्घाटन
किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डोंडी लोहारा जनपद सदस्य राज कुमार प्रभाकर एवं ग्राम पंचायत दूधली के भूतपूर्व सरपंच व जोन प्रभारी गंगाराम देशमुख साथ ही दानेश्वेर देशमुख प्रवक्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा एवं संस्था के वरिष्ठ प्रेमी शाखा प्रधान एनआर कुल्हरिया तथा मानव सेवा दल जिला बालोद के जिला प्रमुख श्याम लाल निषाद उप जिला प्रमुख नेतराम पटेल एवं जिला संयोजक खूब लाल भट्ट व अन्य गणमान्यगण उपस्थित थे आप को बता दे की यह संस्था मानव उत्थान सेवा समिति एक अध्यात्मिक संस्था है और समय-समय पर मिशन एजुकेशन के तहत निशुल्क पाठ्य स्टेशनरी वितरण खाद्य सामग्री वितरण , वृक्षारोपण, निशुल्क ब्लड डोनेट, स्वच्छता आदि सामाजिक गतिविधियों का कार्य करती है
राजकुमार प्रभाकर जनपद सदस्य डोंडीलोहारा
प्यासे को पानी पिलाना ही सच्ची मानवता है और यह संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के द्वारा किया जाता है
जो सराहनीय एवं धन्यवाद के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *