Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद : स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित़

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बालोद द्वारा स्वरोजगार हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं अनुसूचित जनजाति स्वरोजगार योजना में जिले को वर्ष 2022-23 हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना के लक्ष्य 210 इकाई एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 66 इकाई कुल 276 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे पात्र आवेदक, जो स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं। वे कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बालोद एवं कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बालोद, गुण्डरदेही, गुरूर, डौण्डी, डौण्डीलोहारा में समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यालय समय में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर सकते है तथा समयावधि में आवेदन पूर्ण कर जमा भी कर सकते हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *