Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मायुमं के शिविर में 25 यूनिट रक्तदान 50 से उपर लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए भरा संकल्प पत्र रेयर ग्रुप के भी लोग पहुंचे रक्तदान करने

सूरजपुर.

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सूरजपुर शाखा के द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिले में थैलेसेमिया, सिकलिन, पीएनसी, अनिमिया व एएनसी बीमारी से ग्रसित मरीज और विशेषकर बच्चों की संख्या ज्यादा होने की दशा में स्वास्थ्य अमले के द्वारा रक्तदान शिविर के लिए मारवाड़ी युवा मंच से अपील की गई थी, जिस पर मंच के स्थानीय शाखा के द्वारा ब्लड बैंक में कैम्प का आयोजन किया गया और 25 यूनिट रक्तदान किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पहंुंचे लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरा गया. वहीं इस दौरान ओ-निगेटिव व कई रेयर ग्रुप के भी लोग पहुंचे, जिनका नाम ब्लड बैंक में सूचीबद्ध कराया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे रक्तदान कराया जा सके. संस्था के रक्तदान के अखिल भारतीय संयोजक प्रशांत गांधी की पे्ररणा के साथ मंच के द्वारा 365 दिन में 365 शिविर पूरे भारत में लक्ष्य निर्धारित है, जिसके तहत आज सूरजपुर में शिविर संपन्न हुआ. इस दौरान मंच के शाखा अध्यक्ष हिमांशु तायल व सचिव वरूण अग्रवाल के नेतृत्व में सुनील अग्रवाल, मुकेश गर्ग, सुमित मित्तल, विकास जैन, विकास अग्रवाल, शैलेष अग्रवाल, रौनक जैन, विपीन गोयल, पंकज अग्रवाल, निलेश मित्तल, यश अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल सहित ब्लड बैंक के संतोष साहू, एसडी पाव, शिव कुमारी व स्वास्थ्य अमले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *