

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार श्रीमती सुमन सिंह जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के द्वारा आज दिनांक 07.05.2022 को आगामी 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत एवं नालसा के विभिन्न योजनाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए विधिक सेवा योजना के संबंध में ग्राम हथौद में इंदिरा गांधी महिला बुनकर सहकारी समिति मर्यादित में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, उक्त अवसर पर ग्राम के सरपंच अनिता देवांगन समिति के अध्यक्ष पार्वती साहू एवं सभी सदस्यगण, पैरालीगल वालिंटियर रमेश शर्मा जी, कमलेश्वर साहू उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904